By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सूबे में खेलों का बनेगा संयुक्त कैलेंडर: डॉ. धन सिंह रावत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > सूबे में खेलों का बनेगा संयुक्त कैलेंडर: डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड

सूबे में खेलों का बनेगा संयुक्त कैलेंडर: डॉ. धन सिंह रावत

Aarti Verma
Last updated: 2024/01/30 at 3:03 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित

देहरादून : एक माह में शासन को सौपेंगे खेल कैलेंडर का प्रारूप
देहरादून। : सूबे के शिक्षण संस्थानों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं शैक्षिक कार्य दिवस में वृद्धि के लिये शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग संयुक्त रूप से वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार करेंगे। इसके लिये महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो एक माह के भीतर वार्षिक खेल कैलेंडर का प्रारूप तैयार शासन को उपलब्ध करायेगी।

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज उनके शासकीय आवास पर शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीनों विभाग मिलकर खेलों का वार्षिक कैलेंडर तैयार करेंगे। जिसमे इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में कोई व्यवधान न आये तथा इच्छुक छात्र-छात्राएं खेल गतिविधियों में भी प्रतिभाग कर सकें।

डॉ रावत ने बताया कि वार्षिक संयुक्त खेल कैलेंडर तैयार करने के लिए महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में तीनों विभागों की एक संयुक्त समिति का गठन किया गया है जिसमें निदेशक उच्च शिक्षा, निदेशक विद्यालयी शिक्षा, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण को बतौर सदस्य नामित किया गया है। संयुक्त समिति एक माह के भीतर वार्षिक खेल कैलेंडर का प्रारूप तैयार कर शासन को उपलब्ध कराएगी। जिसके परीक्षण के उपरांत राज्य में लागू कर दिया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्तमान में तीनों विभागों का अलग-अलग खेल कैलेंडर लागू होने के कारण छात्र छात्राओं की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न होता है जबकि एनईपी-2020 के प्रावधानों के तहत प्रत्येक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 220 दिन होनी आवश्यक है। जिसको लागू करने के लिए तीनो विभागों का संयुक्त खेल कैलेंडर तैयार करना अनिवार्य हो गया है।

बैठक में सूबे के सभी 95 विकासखंडों में खेल मैदान व मिनी स्टेडियम बनाये जाने का भी निर्णय लिया गया जिसके लिए धनराशि राज्य का खेल एवं युवा कल्याण विभाग उपलब्ध कराएगा तथा भविष्य में स्टेडियम के रख रखाव एवं विभिन्न खेलों के कोच की व्यवस्था भी खेल विभाग के द्वारा ही की जायेगी।

खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक राज्य में 27 मिनी स्टेडियम व खेल मैदान की स्वीकृति के साथ ही निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके अलावा बैठक में विभागीय मंत्री द्वारा खेल विभाग को शिक्षा विभाग के आवासीय विद्यालय में भी कोच उपलब्ध करने के लिए कहा गया।

बैठक में विशेष सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा, सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक विद्यालयी शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट, उप सचिव उच्च शिक्षा व्योमकेश दुबे, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अजय अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma January 30, 2024 January 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article हरिद्वार क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर जट मे खुला नया डिग्री काॅलेज, 21 पद भी सृजित
Next Article गाँव के नाले में खून से लथपथ 54 वर्षीय पुरुष का शव मिलने से सनसनी,घटना का शीघ्र होगा खुलासा,, एसएसपी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?