By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट पर वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के लिए हितकारी बताया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट पर वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के लिए हितकारी बताया
उत्तराखंड

केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट पर वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के लिए हितकारी बताया

Aarti Verma
Last updated: 2024/02/01 at 1:33 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट पर वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के लिए हितकारी बताया

केंद्रीय कर में राज्य का अंश बढ़ गया है : वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

परंपरा यह है कि अंतरिम बजट में टैक्स के संबंध में कोई घोषणा नहीं की जाती है : वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

देहरादून : केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट पर उत्तराखंड के वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के लिए हितकारी बताया है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय कर में राज्य का अंश बढ़ गया है। इससे गत वर्ष के मूल बजट की तुलना में 2217 करोड़ इस मद में अधिक प्राप्त होने की संभावना है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि यही नहीं संशोधित अनुमान के मुताबिक चालू वर्ष में भी 928 करोड़ अधिक प्राप्त होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूंजीगत परिव्यय यानी कैपिटल आउटले बढ़ा दिया है। गत वर्ष 10 लाख करोड़ की तुलना में यह बढ़कर 11.11 लाख करोड़ हो गया है। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी से अवस्थापना जैसे सड़क, पुल, हाईवे आदि के विकास में तेजी आएगी।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्यों के लिए भी विशेष पूंजीगत सहायता में वृद्धि की गई है। कहा कि गत वर्ष इस मद में एक लाख करोड आवंटित था। जो बढ़कर 1 लाख 30 हजार करोड़ हो गया है। यह बढ़ोतरी से राज्य को अधिक पूंजीगत सहायता मिलने की उम्मीद है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट के प्रावधान में भी वृद्धि की गई है। जैसे आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन, प्रधानमंत्री मत्स्य संप्रदाय योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं में वृद्धि से प्रदेश में लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह चुनावी वर्ष है इसके चलते अंतिम बजट पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि परंपरा यह है कि अंतरिम बजट में टैक्स के संबंध में कोई घोषणा नहीं की जाती है।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma February 1, 2024 February 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article खेल मंत्री द्वारा मास्टर एथलीट्स को राष्ट्रीय प्रतियोगिता की अग्रिम शुभकामनाएं और स्मारिका विमोचन
Next Article उप रजिस्टार मान सिंह सैनी 32 सालों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त, रजिस्टार मुख्यालय में दी गई विदाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?