By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डॉ अग्रवाल ने किया ज्ञान जागरण नामक पुस्तक का विमोचन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > डॉ अग्रवाल ने किया ज्ञान जागरण नामक पुस्तक का विमोचन
उत्तराखंड

डॉ अग्रवाल ने किया ज्ञान जागरण नामक पुस्तक का विमोचन

Aarti Verma
Last updated: 2024/02/14 at 11:32 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

 

डॉ अग्रवाल ने UCC बिल पर डाला प्रकाश! इससे होने वाले लाभ की दी जानकारी

देहरादून : कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जैन धर्म के महान आचार्य ज्ञान चंद्र महाराज साहब के प्रथम बार देहरादून आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने उत्तराखंड विधानसभा में पास यूसीसी बिल पर प्रकाश डाला और इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी।

इस दौरान डॉ अग्रवाल ने ज्ञान जागरण नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। इस दौरान डॉक्टर अग्रवाल ने आचार्य ज्ञान चंद्र जी महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। बुधवार को प्रिंस चौक स्थित जैन धर्मशाला में श्री श्वेतांबर स्नातकवासी जैन सभा देहरादून की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि जैन दर्शन शाश्वत सत्य पर आधारित है। कहा कि जैन धर्म सिखाता है कि प्रत्येक जीव अपने कर्मो के लिए स्वयं जिम्मेदार है। यह जोर देकर कहता है कि हम सभी जीवन के आध्यात्मिक स्वरूप को सम्मानपूर्वक जीते, सोचते और कार्य करते हैं।

कहा कि हमें भगवान महावीर के सिद्धांतों को जीवन में उतारना होगा। कहा कि त्याग, तपस्या और साधना, अपरिग्रह आदि जो सिद्धांत है, उन्हें अपनाकर ही आत्मिक सुख प्राप्त कर सकते हैं। हमें उनके तप के प्रभाव और उनके प्रेरक जीवन से सीख लेनी होगी।

इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने उत्तराखंड विधानसभा में पास समान नागरिक संहिता बिल का भी जिक्र किया। उन्होंने बिल की खासियत बताते हुए कहा कि इससे उत्तराखंड के सभी वर्ग, धर्म और जाति के लोग एक समान कानून के दायरे में आएंगे।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि यूसीसी कानून जनता को उनके अधिकार तथा समाज में उचित दर्जा देगा। कहां की इस बिल में अनेक प्रावधान किए गए हैं जिनमें बहु विवाह, पुत्र और पुत्री को संपत्ति में एक समान अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता कानून से उत्तराखंड की महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगी।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 44 में भी एक समान कानून का जिक्र है। वही हमारे संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर ने भी एक समान कानून की वकालत की थी। उन्होंने कहा कि हमारी भाजपा सरकार तथा उससे पूर्व जनसंघ ने भी एक समान कानून होने की पुरजोर पैरवी की थी।

इस मौके पर भाजपा नेता पुनीत मित्तल, रामगोपाल अग्रवाल, जैन सभा के प्रधान अरुण जैन, उप प्रधान बीके जैन, मंत्री अनिल जैन, उप मंत्री कमलदीप जैन, कोषाध्यक्ष दिनेश जैन, कार्यक्रम संयोजक महेंद्र जैन तथा अंकुर जैन आदि जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान

राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…

देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister Dr. Premchand Aggarwal
Aarti Verma February 14, 2024 February 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article एसएसपी देहरादून ने किया कोतवाली डोईवाला का आकस्मिक निरीक्षण
Next Article 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफतार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल
उत्तराखंड November 3, 2026
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान
उत्तराखंड November 3, 2026
राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…
उत्तराखंड November 3, 2026
देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…
उत्तराखंड November 3, 2026
शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…
उत्तराखंड November 2, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?