By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्य चुनाव आयुक्त उत्तराखंड द्वारा हरी झंडी दिखाकर Walkathon को किया रवाना
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मुख्य चुनाव आयुक्त उत्तराखंड द्वारा हरी झंडी दिखाकर Walkathon को किया रवाना
उत्तराखंड

मुख्य चुनाव आयुक्त उत्तराखंड द्वारा हरी झंडी दिखाकर Walkathon को किया रवाना

Aarti Verma
Last updated: 2024/04/13 at 5:57 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

रिपोर्टर : आरती वर्मा,

 

आम जनमानस का मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन देहरादून में Walkathon “Run for Vote” का किया गया आयोजन

 

दून पुलिस द्वारा आयोजित Walkathon प्रतियोगिता के प्रति लोगों में दिखा उत्साह, समाज के हर वर्ग तथा आयु के लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग

 

प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित जनमानस को निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की दिलाई गई शपथ

 

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आम जन को मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आज  13/04/2024 को पुलिस लाइन देहरादून से Walkathon “Run for Vote” का आयोजन किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त उत्तराखंड वी0आर0 पुरुषोत्तम महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर Walkathon को रवाना किया गया। आमजन को मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई Walkathon “Run for Vote” प्रतियोगिता में समाज के हर वर्ग तथा आयु के लोगों द्वारा बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया गया,

साथ ही Walkathon के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग आवश्यक रूप से करते हुए एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने का स्वस्थ संदेश लोगो के मध्य प्रसारित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे लोगों को निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।

“Run for Vote” Walkathon प्रतियोगिता के अन्तर्गत 02/05 कि0मी0 की दौड़ का आयोजन किया गया, जो पुलिस लाईन देहरादून से प्रारंभ होकर नेगी तिराहा – दामिनी चौक – आराघर टी जंक्शन – आराघर – द्वारिका स्टोर – निवास वेडिंग प्वाईंट – सिटी हार्ट हॉस्पिटल – मनोज क्लिनिक – एमकेपी चौक – ज्ञानन्दा स्कूल – रेस कोर्स चौक – पीएनबी बैंक – बन्नू स्कूल चौक होते हुए वापस पुलिस लाइन देहरादून में समाप्त हुई।

कार्यक्रम के दौरान अमित सिंह, (अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन), करण सिंह नगन्याल, (पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र), श्री अजय सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून) सहित पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma April 13, 2024 April 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने बड़े बुजुर्गों तक पहुंचाया मोदी का प्रणाम और राम-राम
Next Article शराब के नशे मे धुत होकर पुलिस को झूठी सूचना देना पड़ा भारी, दून पुलिस ने उतारी सारी खुमारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?