By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हाईवे पर जाम की स्थिति को देखते हुए यात्रियों के लिए श्रीनगर में किया गया विशेष प्रबंध…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > हाईवे पर जाम की स्थिति को देखते हुए यात्रियों के लिए श्रीनगर में किया गया विशेष प्रबंध…
उत्तराखंड

हाईवे पर जाम की स्थिति को देखते हुए यात्रियों के लिए श्रीनगर में किया गया विशेष प्रबंध…

Aarti Verma
Last updated: 2024/05/17 at 9:59 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

श्रीनगर/बद्रीनाथ  : हाईवे पर जाम की स्थिति को देखते हुए यात्रियों के लिए श्रीनगर में विशेष प्रबंध किया गया

 

17 मई, 2024 श्रीनगर-बद्रीनाथ हाइवे पर जाम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पौड़ी गढ़वाल द्वारा केदारनाथ, तुंगनाथ, बद्रीनाथ जाने वाले यात्रियों को एहतियात के तौर पर श्रीनगर में ही रोका गया। हालांकि जाम की स्थिति सामान्य होने पर यात्रियों को श्रीनगर से रवाना किया गया।

 

बीते दिन गुरूवार सायं को श्रीनगर-बद्रीनाथ हाईवे पर जाम की स्थिति को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें श्रीनगर में ही रोकने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्वयं मौके पर पहुंचकर यात्रियों से बातचीत की और वस्तु स्थिति से अवगत कराया।

 

 

 

 

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे फिलहाल श्रीनगर में ही आराम करें और जाम की स्थिति सामान्य होने की प्रतीक्षा करें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी यात्री को कोई कठिनाई न हो और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं। जिलाधिकारी ने यात्रियों को कहा कि प्रशासन का सहयोग करें और धैर्य बनाए रखें, शीघ्र ही स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

जिलाधिकारी ने चारधाम की यात्रा में आने वाले समस्त यात्रियों से जाम की स्थिति, बारिश होने की संभावनाएं पर सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की है।

 

इस दौरान यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा पेयजल और फूड पैकेट्स की समुचित व्यवस्था की गई। जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं श्रीनगर में यात्रियों को ठहरने की अपील भी की गई।

 

मौके पर अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार, आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कार्मिक उपस्थित थे।

You Might Also Like

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, जिले के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण…

दून की सड़कों के निरीक्षण पर निकलेंगे PWD सचिव, 30 प्रमुख मार्गों का करेंगे स्थलीय दौरा

UPES की मेस और कैफेटेरिया में FDA का निरीक्षण, पानी-दाल और सब्जी के नमूने जांच को भेजे

देहरादून : विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma May 17, 2024 May 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article डोईवाला की भारत ट्रेडर्स एंड डेकोरेशन के नाम से हैण्ड लूम की दुकान में लगी आग
Next Article टिहरी : कौड़ियाला में 1 ट्रक दुर्घटनाग्रस्त,चलाया रेस्क्यू अभियान, 01 घायल,1 की मौत…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, जिले के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण…
उत्तराखंड October 17, 2026
दून की सड़कों के निरीक्षण पर निकलेंगे PWD सचिव, 30 प्रमुख मार्गों का करेंगे स्थलीय दौरा
उत्तराखंड October 16, 2026
UPES की मेस और कैफेटेरिया में FDA का निरीक्षण, पानी-दाल और सब्जी के नमूने जांच को भेजे
उत्तराखंड October 16, 2026
देहरादून : विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड…
उत्तराखंड October 16, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?