By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून : नकल माफियाओ पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून : नकल माफियाओ पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक…
उत्तराखंडक्राइम

देहरादून : नकल माफियाओ पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक…

Aarti Verma
Last updated: 2024/05/20 at 4:00 PM
Aarti Verma
Share
6 Min Read
SHARE

 

 

ऑल इंडिया स्तर पर एम्स द्वारा आयोजित एम0डी0 परीक्षा ( इंस्टीट्यूट आफ नेशनल इंर्पाेटेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024) में नकल कराते 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,

 

परीक्षा केंद्रों से परिक्षार्थियों द्वारा प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर टेलीग्राम के माध्यम से अभियुक्तों को कराया जा रहा था उपलब्ध, जिनके उत्तर अभियुक्तो द्वारा टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से भेजे जा रहे थे परिक्षार्थियों को

 

 

परीक्षार्थियों को नकल कराने में एम्स ऋषिकेश के 02 डाक्टर भी थे शामिल, 02-02 लाख रू0 में अभियुक्तों द्वारा किये गये थे हायर

 

 

डाक्टरों द्वारा एम0डी0 परीक्षा पत्र को सॉल्व कर अभियुक्तों को कराया जा रहा था उपलब्ध

 

 

परीक्षा में पास कराने के एवज में अभियुक्तों की परिक्षार्थियो से 50 लाख रू0 में हुई थी डील

 

अभियुक्तों के कब्जे से 03 टैबलेट, 03 मोबाइल, 02 मेडिकल संबंधी किताब व 01 लग्जरी कार टाटा सफारी बरामद

 

कोतवाली ऋषिकेश

 

ऑल इण्डिया स्तर पर आयोजित एम्स की एम0डी0 परीक्षा के दौरान नकल माफियाओ के सक्रिय होने तथा देहरादून से अन्य प्रान्तों में स्थित परीक्षा केन्द्रो में परीक्षा के दौरान परिक्षार्थियों को अनुचित माध्यमों से नकल कराये जाने की गोपनीय सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को प्राप्त हुई थी,

 

सूचना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में कोतवाली ऋषिकेश तथा एस0ओ0जी0 देहात की सयुंक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर 19 मई 2024 को बैराज रोड से एक टाटा सफारी संख्या DL3CW5412 में बैठे 05 व्यक्तियों को ऑल इण्डिया स्तर पर आयोजित एम्स की एम0डी0 परीक्षा ( इंस्टीट्यूट आफ नेशनल इंर्पाेटेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024) में गैर प्रान्त कांगडा हिमांचल के परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन एवं टैब के माध्यम से प्रश्न पत्रों के सॉल्वड उत्तर उपलब्ध कराते हुए गिरफ्तार किया गया ।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों में से 02 अभियुक्त एम्स ऋषिकेश के चिकित्सक है, जिनके द्वारा परिक्षार्थियों को प्रश्न पत्रों के सॉल्वड उत्तर बताये जा रहे थे। अभियुक्तों के विरूद्व कोतवाली ऋषिकेश में धारा 420, 468, 120(बी) भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

पूछताछ विवरण

 

पूछताछ में मुख्य अभियुक्त अजित द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा आज प्रातः 09 बजे से 12 बजे तक आयोजित एम्स की एम0डी0 परीक्षा (इंस्टीट्यूट आफ नेशनल इंर्पाेटेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024) में हिमांचल इन्सीटयूट आफ इनजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी, विध्यानगर, नियर गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज शाहपुर, जिला कांगडा, हिमांचल प्रदेश में स्थित परीक्षा केन्द्र में परीक्षा दे रहे 03 अभ्यर्थियों को परीक्षा में नकल करायी जा रही थी,

 

 

 

 

परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र में बैठे परिक्षार्थियों द्वारा उन्हें अपने मोबाइल से प्रश्न पत्रों की फोटो खींचकर टेलीग्राम के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही थी, जिसका उत्तर उनके द्वारा टेलीग्राम पर बनाये गये ग्रुप के माध्यम से परिक्षार्थियो को उपलब्ध कराया जा रहा था। प्रश्न पत्रों के उत्तर सॉल्वड कराने के लिये उनके द्वारा एम्स अस्पताल के डॉक्टर वैभव जे०आर० व एक अन्य डॉक्टर अमन को हायर किया गया था, डा0 अमन अभियुक्त के एक दोस्त की मौसी का लडका है।

 

 

 

 

अभियुक्त द्वारा प्रत्येक अभ्यर्थी को एम0डी0 की परीक्षा में पास कराने के एवज में 50 लाख रुपए लिये गये थे, जिसमें से उसके द्वारा अपने साथ काम करने वालों को दो से तीन लाख रू0 दिये जाते है तथा हमनेे प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए एम्स ऋषिकेश से जिन डॉक्टरों को हायर किया गया था, उन्हे को 02-02 लाख रुपए में हायर किया था। पूछताछ में अभियुक्त अजीत द्वारा बताया कि उसकी तीन लैब है, जिनके माध्यम से वह अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ मेें भी परिक्षार्थियों को नकद कराने के एवज में मोटी धनराशि लेता है।

 

 

 

 

नाम पता अभियुक्तगण :-

 

 

 

 

1-अजीत पुत्र स्वर्गीय सतवीर सिंह निवासी मकान नंबर 540 सेक्टर 8 थाना जींद जिला जींद हरियाणा उम्र 44 वर्ष

 

2-अमन शिवाच पुत्र अर्जुन निवासी गली नंबर 18/10 विकास कॉलोनी रोहतक हरियाणा उम्र 24 वर्ष

 

3-वैभव कश्यप पुत्र संजीव कश्यप निवासी 260 अंबिका एनक्लेव सनौर पटियाला पंजाब उम्र 23 वर्ष

 

4- विजुल गौरा पुत्र गोविंद लाल निवासी 2/5 पटेल नगर जिला हिसार हरियाणा उम्र 31 वर्ष

 

5-जयंत पुत्र प्रकाश निवासी मकान नंबर 423 डिफेंस कॉलोनी जिला हिसार हरियाणा उम्र 22 वर्ष

 

बरामदगी विवरण

 

1-03 टैब

 

2-03 मोबाइल फोन

 

3-02 मेडिकल संबंधी किताब

 

4-एक टाटा सफारी कार रजिस्ट्रेशन नंबर DL3CW5412

 

 

 

 

पुलिस टीम कोतवाली ऋषिकेश

 

 

 

 

1- प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, कोतवाली ऋषिकेश

 

2- उ0नि0 विनेश कुमार चौकी प्रभारी एम्स

 

3- उ0नि0 नवीन डंगवाल, चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश

 

4- उ0नि0 ज्योति प्रसाद, उनियाल चौकी प्रभारी आईडीपीएल

 

5- का0 अमित कुमार

 

6- का0 अशोक

 

 

 

 

एसओजी देहात टीम

 

1- आर0एस0 खौलिया, प्रभारी निरीक्षक एसओजी देहात

 

2-हे0का0 कमल जोशी

 

3-का0 नवनीत नेगी

 

4-का0 मनोज कुमार

 

5-का0 सोनी कुमार

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं

विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…

चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…

रुड़की में अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर हुआ हादसा

सिमोग में दशहरा पर्व की धूम, सतपाल महाराज ने शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma May 20, 2024 May 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सेहसपुर : लिफ्ट में फंसे छह छात्रों को समय से सकुशल  निकाला बाहर…
Next Article परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के अधिवक्ताओं के द्वारा आई डी पी एल ऋषिकेश हाइकोर्ट शिफ्ट होने को लेकर चलाया अभियान ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
उत्तराखंड October 21, 2026
विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…
उत्तराखंड October 20, 2026
चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…
उत्तराखंड October 20, 2026
रुड़की में अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर हुआ हादसा
उत्तराखंड October 20, 2026
सिमोग में दशहरा पर्व की धूम, सतपाल महाराज ने शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन
उत्तराखंड October 20, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?