By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बिग न्यूज़ : उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों पर हुए मुकदमों को वापस लेने और पूर्व में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच के संबंध में DGP से की मुलाकात
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > बिग न्यूज़ : उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों पर हुए मुकदमों को वापस लेने और पूर्व में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच के संबंध में DGP से की मुलाकात
उत्तराखंड

बिग न्यूज़ : उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों पर हुए मुकदमों को वापस लेने और पूर्व में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच के संबंध में DGP से की मुलाकात

Aarti Verma
Last updated: 2024/05/29 at 4:12 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों पर हुए मुकदमों को वापस लेने और पूर्व में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच के संबंध में पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की

 

देहरादून : उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में पत्रकारों पर हुए मुकदमों को तत्काल वापस लिए जाने और पूर्व में पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड अभिनव कुमार से मुलाकात की।

 

मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि पत्रकार गजेन्द्र रावत, मनमीत रावत के साथ ही प्रदेश के पत्रकारों पर हुए मुकदमों के संदर्भ में हमें गहरी चिंता है। पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करते हैं और उनकी स्वतंत्रता और निष्पक्षता बनाए रखना अति आवश्यक है। समाज में सही जानकारी पहुँचाने और जनता की आवाज़ को बुलंद करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए, मामलों की जांच किए बगैर पत्रकारों पर सीधे मुकदमा किया जाना न्यायोचित नहीं है।

 

प्रेस क्लब अध्यक्ष राणा ने कहा कि उत्तराखंड में पत्रकारों पर हुए मुकदमों की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच टीम गठित की जाए, जो समुचित तरीके से इन मामलों की जांच कर सके। इस जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे और पत्रकारों को भी अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाए।

 

उन्होंने कहा कि यह भी आवश्यक है कि किसी भी पत्रकार पर मुकदमा करने से पहले उसके कार्यों की निष्पक्ष और सही जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। किसी भी प्रकार के पूर्वाग्रह से मुक्त होकर जांच प्रक्रिया संपन्न होनी चाहिए, जिससे न्याय की गरिमा बनी रहे और सत्य उजागर हो सके।

 

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस और मीडिया के बीच बेहतरीन समन्वय बनाए रखने को प्राथमिकता बताया और पत्रकारों पर हुए मुकदमों की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर प्रेस क्लब वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कार्यकारिणी सदस्य मंगेश कुमार आदि मौजूद थे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं

विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…

चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…

रुड़की में अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर हुआ हादसा

सिमोग में दशहरा पर्व की धूम, सतपाल महाराज ने शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma May 29, 2024 May 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article दुःखद : यहां खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, तीन घायल…
Next Article देहरादून : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे हल्द्वानी, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया स्वागत…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
उत्तराखंड October 21, 2026
विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…
उत्तराखंड October 20, 2026
चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…
उत्तराखंड October 20, 2026
रुड़की में अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर हुआ हादसा
उत्तराखंड October 20, 2026
सिमोग में दशहरा पर्व की धूम, सतपाल महाराज ने शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन
उत्तराखंड October 20, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?