By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गैस गोदाम में हुई सिलेण्डर चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > गैस गोदाम में हुई सिलेण्डर चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
उत्तराखंड

गैस गोदाम में हुई सिलेण्डर चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Aarti Verma
Last updated: 2024/06/18 at 1:51 PM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून। 18/06/2024

डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत गैस गोदाम में हुई सिलेण्डर चोरी की घटना का दून पुलिस ने सूचना प्राप्ति के 48 घंटे के अन्दर किया खुलासा।

गैस-गौदाम कीपर ने ही रचा था चोरी की घटना का षडयन्त्र।

घटना को अजांम देने वाले 03 अभियुक्तगणों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 64 गैस सिलेण्डर (एचपी) किये बरामद।

डोईवाला।

थाना डोईवाला पर 16-06-2024 को वादी शहबाज अली प्रबन्धक एचपी गैस एजेन्सी बुल्लावाला ने प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 15-06-2024 को अज्ञात चोरो द्वारा एचपी गैस गोदाम बुल्लावाला डोईवाला से काफी मात्रा मे घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेण्डर चोरी कर लिये है। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल मु0अ0स0-196/24 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण, अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा माल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के लोगों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को गहनता से चैक किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक: 17-06-24 को घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों :- 1) जियाद (2) नरेन्द्र कुमार (3) गोपाल को चोरी किये गैस सिलेण्डरों के साथ राजीवनगर केशवपुरी बस्ती डोईवाला से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण :

पूछताछ में अभियुक्त जियाद पुत्र दिलशाद द्वारा बताया गया कि वो एचपी गैस गोदाम में स्टोर कीपर का कार्य किया करता था तथा गोदाम मे आने-जाने वाले गैस सिलेण्डरों का पूरा हिसाब अभियुक्त द्वारा ही रखा जाता था। अभियुक्त नरेन्द्र व गोपाल डोईवाला क्षेत्र में प्राईवेट रूप से सिलेण्डर सप्लाई का कार्य करते हैं। इसी दौरान तीनो की दोस्ती हो गई, तीनो अभियुक्तगण कम समय मे अधिक पैसा कमाने की फिराक में थे।

जिस कारण तीनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से केशवपुरी बस्ती मे एक टीन शैडनुमा स्टोर बनाया हुआ था। अभि0 जयाद द्वारा योजना के मुताबिक गैस-गौदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे को थोडी देर के लिये बदं कर दिया जाता था, इसी दौरान अभियुक्त नरेन्द्र व गोपाल द्वारा एक-एक, दो-दो करके गैस गोदाम से सिलेण्डर को सप्लाई किये जाने के बहाने गौदाम से सिलेण्डर बाहर निकालकर अपने केशवपुरी में बनाये गये निजि गोदाम मे रख लेते थे। जिसे बाद में उनके द्वारा डोईवाला व आस-पास के क्षेत्र मे बेचे जाते थे एंव सिलेण्डर बेचने से मिलने वाले रूपयो को वो तीनो आपस मे बाँट लेते थे।

इस प्रकार उनके द्वारा लगभग 105 गैस सिलेण्डर अभी तक गोदाम से गायब करने की बात स्वीकार की गई, जिनमें से 40 सिलेण्डर उनके द्वारा बेच दिये गये। अभियुक्तगणों द्वारा पिछले 02 महीनो से गैस सिलेण्डर से सम्बन्धित हेरा-फेरी कर रहे थे। जब उन्हें अपने पकडे जाने का डर हुआ तो उनके द्वारा गैस गोदाम से सिलेण्डर चोरी होने की झूठी कहानी रची गई, लेकिन उनके द्वारा बचने के सभी प्रयासों को दून पुलिस द्वारा नाकाम करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मुकदमा उपरोक्त मे विवेचना मे तथ्यो के आधार पर धारा 379 भादवि का लोप कर मुकदमा उपरोक्त को धारा-406/120बी भादवि मे तरमीम किया गया।

गिऱफ्तार अभियुक्त का विवरण:

1-जियाद पुत्र दिलशाद निवासी मुस्लिम बस्ती बुल्लावाला थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र -23 वर्ष ,

2-नरेन्द्र कुमार उर्फ पन्ना पुत्र सूरन सिंह निवासी ग्राम नगला डामर थाना बहुरा, तहसील पटियाली जिला कासगंज उ0प्र0 उम्र-30 वर्ष हाल पता-राजीव नगर केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला देहरादून

3-गोपाल पुत्र गिरवर सिंह निवासी राजीव नगर केशवपुरी बस्ती डोईवाला देहरादून स्थायी पता ग्राम बघेला पुख्ता ,थाना सोरों सुकर क्षेत्र जनपद कासगंज बरेली उ0प्र0उम्र-23 वर्ष

बरामदगी विवरण:-

1-कमर्शियल सिलेंडर: 35 अदद

2- घरेलू एलपीजी सिलेंडर: 29 अदद (कुल 64 सिलेण्डर)

पुलिस टीम:

01- विनोद सिंह गुसांईं – प्रभारी निरीक्षक डोईवाला

02- दीपक रावत-व.उ.नि.

03-उ0नि0 दिनेश चमोली

04-हे0कानि0 देवेन्द्र नेगी

05-कानि0 हसंराज

06-कानि0 धर्मेन्द्र नेगी

07- कानि0 रविन्द्र टम्टा

You Might Also Like

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं

विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…

चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma June 18, 2024 June 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article नशा मुक्त देहरादून उतराखण्ड अभियान के तहत ANTF टीम देहरादून द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान
Next Article अधिकारी 100 दिनों के भीतर नेट बैंकिंग की दिशा में आगे बढ़े : डॉ रावत…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया
उत्तराखंड October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
उत्तराखंड October 21, 2026
विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…
उत्तराखंड October 20, 2026
चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…
उत्तराखंड October 20, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?