By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून : शातिर वाहन चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून : शातिर वाहन चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे…
उत्तराखंडक्राइम

देहरादून : शातिर वाहन चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे…

Aarti Verma
Last updated: 2024/06/24 at 12:12 PM
Aarti Verma
Share
6 Min Read
SHARE

रिपोर्टर : आरती वर्मा,

 

गिरोह के 02 सदस्यों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

अभियुक्तों की निशानदेही पर डोईवाला क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री से अभियुक्तों द्वारा चोरी की गयी 10 मोटर साइकिले हुई बरामद

 

गिरफ्तार दोनो अभियुक्त शातिर किस्म के है अपराधी, हाट/ पीठ बाजार व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर देते थे घटना को अंजाम

 

पुलिस से बचने के लिए चोरी की मोटरसाईकिलों को लालतप्पड़ क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री में देते थे छुपा

डोईवाला : 01- 16-05-2024 को वादी विकास पुत्र कृपाल सिंह निवासी राजीवनगर थाना डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरो द्वारा उनकी मो0सा0 स्पलेन्डर सं0-यू0के0-07-डीएल-5035 लालतप्पड से चोरी कर ली गयी है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 164/24 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

02-  04-06-2024 को वादिनी नीतू कुमारी पत्नी रॉकी कुमार निवासी बालकुआंरी, थाना डोईवाला, देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर प्रा0पत्र दिया कि उनकी स्पलेन्डर मो0सा0: यू0पी0-20-बीजेड- 2570 फनवैली बोम्बे रेस्टोरेन्ट लालतप्पड के पास से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गयी है। प्रा0पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 180/24 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

लगातार हुई वाहन चोरी की घटनाओं के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल घटनाओं के अनावरण हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो का अवलोकन किया गया, साथ ही सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

 

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप थाना डोईवाला पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान बालकुआंरी चौक, लालतप्पड से मुखबिर की सूचना पर  23-06-2024 को 02 अभियुक्तों 01-अभिषेक कुमार पुत्र मगन सिंह तथा 2- रूपेश पुत्र ओमप्रकाश को डोईवाला क्षेत्र से चोरी की गई स्पलेन्डर मो0सा0 संख्या: यू0पी0-20-बीजेड-2570 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अलग-अलग स्थानों से चोरी की अन्य मोटरसाइकिलो को चोरी करना बताया गया, अभियुक्तों की निशानदेशी पर पुलिस टीम द्वारा लालतप्पड के पास एक बदं पडी फैक्ट्री से अलग- अलग थाना क्षेत्रों अभियुक्तों द्वारा चोरी की गई 09 अन्य मोटर साईकिलो को बरामद किया गया।

 

पूछताछ का विवरण:

 

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनो बचपन के दोस्त है तथा अपने शौकों को पूरा करने के लिये उनके द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था, दोंनो अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, उनके द्वारा बताया गया कि वे केवल स्पलेंडर मोटर साइकिलो को ही चोरी करते हैं, क्योंकि उनका लॉक आसानी से टूट जाता है। ज्यादातर बाईको को अभियुक्तो द्वारा पिछले 02 माह में देहरादून के अलग अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किया गया था। अभियुक्त घटना को अंजाम देने से पूर्व अंधेरा होने का इन्तेजार करते थे तथा मौके का फायदा उठाकर सुनसान जगहों अथवा किसी कोने में खडी स्प्लेंडर बाइक को चुरा लेते थे, घटना को अंजाम देने के बाद अभियुक्त उसकी नम्बर प्लेट तोडकर फेंक देते थे तथा चोरी की बाइकों को लालतप्पड के पास एक बदं पडी फैक्ट्री में छुपा देते थे। अभियुक्तों की उक्त सभी बाइकों को किसी बडे कबाडी को बेचने की योजना थी, किन्तु इससे पहले ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

 

1-अभिषेक कुमार पुत्र मगन सिंह निवासी छमौई नगली थाना हीमपुर दीपा जिला बिजनौर, उ0प्र0, उम्र 20 वर्ष

2- रूपेश कुमार पुत्र  ओमप्रकाश निवासी ग्राम बिजौरी, थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर, उ0प्र0 उम्र 20 वर्ष

 

आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण :-

1- मु0अ0सं0 164/24 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना डोईवाला

2- मु0अ0सं0 180/24 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना डोईवाला

3- मु0अ0सं0 318/24 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना ऋषिकेश

 

अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

बरामदगी विवरण :-

01- स्पलेन्डर मो0सा0 सं0- UK07DL-5035 (मु0अ0सं0 164/24 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित थाना डोईवाला)

 

02-स्पलेन्डर मो0सा0 सं0- UP20BZ-2570  (मु0अ0सं0 180/24 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित थाना डोईवाला)

 

03- स्पलेंडर मोटरसायकिल बिना नंबर प्लेट l(मु0अ0स0-318/24 धारा-379 भादवी सम्बन्धित थाना ऋषिकेश)*l

 

04- स्पलेंडर मोटरसायकिल बिना नंबर प्लेट (मु0अ0स0-318/24 धारा-379 भादवी सम्बन्धित थाना ऋषिकेश)

 

05- स्पलेंडर मोटरसायकिल बिना नंबर प्लेट (अन्तर्गत धारा-41/102 CRPC)

06- स्पलेंडर मोटरसायकिल बिना नंबर प्लेट (अन्तर्गत धारा-41/102 CRPC)

07- स्पलेंडर मोटरसायकिल बिना नंबर प्लेट (अन्तर्गत धारा-41/102 CRPC)

08- स्पलेंडर मोटरसायकिल बिना नंबर प्लेट (अन्तर्गत धारा-41/102 CRPC)

09- स्पलेंडर मोटरसायकिल बिना नंबर प्लेट (अन्तर्गत धारा-41/102 CRPC)

10- मो0सा0 पल्सर (अन्तर्गत धारा-41/102 CRPC)

 

पुलिस टीम :-

01- निरीक्षक विनोद सिंह गुसांई – प्रभारी कोतवाली डोईवाला

02- निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया- प्रभारी निरीक्षक SOG देहात

03- व0उ0नि0 दीपक सिंह रावत- कोतवाली डोईवाला

04-उ0नि0 देवेश खुगसाल- चौकी प्रभारी लालतप्पड

05- हे0का0 प्रवीण सिन्धु

06-कानि0 रविन्द्र टम्टा

07- कानि0 नीरज कुमार

08-कानि0 सोनी कुमार -SOG देहात

09- कानि0 नवनीत सिंह -SOG देहात

10- कानि0 मनोज कुमार-SOG देहात

You Might Also Like

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं

विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…

चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma June 24, 2024 June 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article आगामी कांवड़ मेले को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु जनपदों द्वारा की जा रही तैयारियां
Next Article बड़ी खबर : गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी जांच अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया
उत्तराखंड October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
उत्तराखंड October 21, 2026
विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…
उत्तराखंड October 20, 2026
चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…
उत्तराखंड October 20, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?