By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कांवड़ यात्रा की आड़ में चैन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > कांवड़ यात्रा की आड़ में चैन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…
उत्तराखंडक्राइम

कांवड़ यात्रा की आड़ में चैन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…

Aarti Verma
Last updated: 2024/08/04 at 11:50 AM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

कांवड़िये के भेष में करते थे चैन स्नैचिंग, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो वांछित…

 

देहरादून-: कांवड़ यात्रा की आड़ में कांवड़िये बनकर राजधानी के तीन अलग अलग थाना क्षेत्र डोईवाला, नेहरुकोलोनी व रायवाला में चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले लक्सर के एक गिरोह के दो अभियुक्तो को कल नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा नेहरुकोलोनी अंतर्गत दूधली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तो के पास से पुलिस ने नेहरुकोलोनी व रायवाला से लूटी गई दो चैन बरामद की है। अभियुक्तों के गिरोह में शामिल दो और अभियुक्त व डोईवाला चैन स्नैचिंग को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तो की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। अभियुक्तो द्वारा कांवड़ यात्रा के चरम पर होने के दौरान अंजाम दी गयी इन घटनाओं में पुलिस द्वारा चेकिंग न किये जाने का फायदा उठाकर लूट के बाद कांवड़ियों के बीच शामिल हो जाया करता था।

 

बीती 1 अगस्त को नेहरुकोलोनी निवासी एक महिला लक्ष्मी सेमवाल पत्नी बृजमोहन सेमवाल द्वारा 112 पर सूचना दी कि शांति एनक्लेव मेन गेट के पास एक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चैन छीन ली है। उक्त घटना में नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा मौके से पीड़िता से घटना व अभियुक्तो के हुलिए की जानकारी सहित घटना के आसपास व आने जाने वाले सभी मार्गो के सीसीटीवी खंगाले। दिन दहाड़े हुई इस स्नैचिंग पर पुलिस कप्तान द्वारा तुंरत थानाध्यक्ष नेहरुकोलोनी को एक टीम गठित कर जल्द से जल्द अभियुक्तो की धरपकड़ करने को कहा।

 

नेहरुकोलोनी स्तर पर गठित अलग अलग पुलिस टीमो द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी से संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिए निकाल अपने मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया। इस दौरान अलग-अलग पुलिस टीम अभियुक्तो की तलाश में हरिद्वार/ सहारनपुर /मुजफ्फरनगर गयी। पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस के इतर मैन्युअल पुलिसिंग करते हुए अभियुक्तो की जानकारी हासिल की। जिस क्रम में नेहरुकोलोनी पुलिस को कल शनिवार को सफलता हाथ तब लगी जब एक मुखबिर ने पुलिस टीम को उक्त चैन स्नैचिंग करने वाले अभियुक्तों के किसी और घटना को अंजाम देने को देहरादून आने की सूचना दी।

 

मुखबिर की उक्त सूचना पर पुलिस टीमो द्वारा अलग अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए दो अभियुक्त (1) गुरमीत पुत्र राजेश व (2) विजेन्द्र पुत्र करम सिंह निवासीगण- टांडा भागमल थाना लक्सर जनपद हरिद्वार को दूधली रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तो के पास से पूर्व में लूटी गई दो चैन व मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि जब कांवड़ यात्रा पीक पर थी तो अभियुक्तो के गैंग ने बीती 25 जुलाई को डोईवाला में चैन स्नैचिंग की गई,फ़िर उसके उपरान्त जब कांवड़ियों द्वारा दोपहिया वाहनों से अपनी यात्रा की गई तो अभियुक्तो द्वारा उस दौरान बाइक का इस्तेमाल कर कांवड़ियों के भेष में नेहरुकोलोनी व उसके अगले दिन थाना रायवाला क्षेत्र में एक वृद्ध व्यक्ति से चैन लूट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि उक्त सभी घटनाओ में अभियुक्तो द्वारा कांवड़ यात्रा गतिमान होने का फायदा उठा पुलिस द्वारा चेकिंग न कर पाने व कांवड़ का भेष बना कांवड़ियों के बीच मे सम्मिलित हो गए। कांवड़ यात्रा के दौरान ही मामले संज्ञान में आने पर पुलिस टीम द्वारा जांच की जा रही थी और अब कांवड़ यात्रा समाप्त होने पर पुलिस द्वारा अभियुक्तो को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस कप्तान ने बताया कि हरिद्वार के इस गैंग में कुल चार लोग है, जिनके द्वारा अलग अलग दो दो के समूह में घटनाओ को अंजाम दिया जाता था। अभियुक्तो के पास से बरामद चैन उनके द्वारा नेहरुकोलोनी व रायवाला क्षेत्र से लूटी गई थी।

 

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनके दो और साथी राहुल पुत्र प्रीतम व विकास पुत्र भोलू निवासीगण- टांडा भागमल थाना लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा डोईवाला में चैन स्नैचिंग की थी,जिसको अभियुक्त राहुल बेच चुका है। अभियुक्तो के अनुसार उस लूट में गगुरमीत के हिस्से में 20 हज़ार आये, जिसे गुरमीत द्वारा डाउन पैमेंट देकर हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल खरीदी गई थी। उपरोक्त हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल से ही अभियुक्त गुरमीत एंव विजेन्द्र द्वारा नेहरू कॉलोनी व रायवाला मे लूट की घटनाओे को अजांम दिया गया था।

 

पुलिस कप्तान ने बताया कि उन्होंने बताया कि अभियुक्तो के दो और साथियों की धरपकड़ को पुलिस टीमो द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

 

अभियुक्त गुरमीत के खिलाफ जनपद हरिद्वार के कनखल थाने में 3 मुकदमे दर्ज है।

You Might Also Like

राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

अनिल कुमार की ओर से क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

नगीना रानी ने दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

करतार नेगी ने दीपावली और भाई दूज पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

बड़ी खबर : रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी तलाश…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma August 4, 2024 August 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article एक असाधारण और अकल्पनीय रेस्क्यू : श्री केदारनाथ-तोशी त्रिजुगीनारायण पैदल मार्ग रेस्क्यू, video…
Next Article मानसून में सड़क मार्ग बाधित होने पर BKTC प्रदान करेगा तीर्थ यात्रियों को मुफ्त आवास…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
नीरज कश्यप ने दीपावली एवं भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
breaking November 7, 2026
अनिल कुमार की ओर से क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
नगीना रानी ने दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
करतार नेगी ने दीपावली और भाई दूज पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?