By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: खैर के पेड़ों की तस्करी के मामले में प्रमुख वन संरक्षक हॉफ मौन, मीडिया के सवाल पर साधी चुप्पी, क्या मामला दबाने में लगा वन महकमा, पढ़िए…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > खैर के पेड़ों की तस्करी के मामले में प्रमुख वन संरक्षक हॉफ मौन, मीडिया के सवाल पर साधी चुप्पी, क्या मामला दबाने में लगा वन महकमा, पढ़िए…
उत्तराखंड

खैर के पेड़ों की तस्करी के मामले में प्रमुख वन संरक्षक हॉफ मौन, मीडिया के सवाल पर साधी चुप्पी, क्या मामला दबाने में लगा वन महकमा, पढ़िए…

Aarti Verma
Last updated: 2024/08/07 at 8:41 AM
Aarti Verma
Share
6 Min Read
SHARE

खैर के पेड़ों की तस्करी के मामले में प्रमुख वन संरक्षक हॉफ मौन, मीडिया के सवाल पर साधी चुप्पी, क्या मामला दबाने में लगा वन महकमा, पढ़िए…

देहरादून/लालकुआँ

लालकुआँ तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी डिवीजन की रनसाली रेंज में वन अफसरों की कोताही के कारण धड़ल्ले से हरे भरे बेशकीमती खैर,सागौन के पेड़ों की धुआंधार कटाई जारी है बेखबर वन महकमा वन माफियाओं पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रहा है। जिसके चलते वन माफिया बेखौफ होकर खैर, सागौन के पेड़ों को काटने में लगे हैं। लेकिन हैरानी की बात कि वन महकमा खैर तस्करों पर आदेश के बाद भी कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साधे हुए हैं।अधिकारियों की कार्रवाई महज कागजों तक सीमित है जबकि जंगलों में पेड़ों के ठूंठो की अबार है।

 

इधर बीते दिनों रनसाली रेंज में हुई खैर के पेड़ों की अवैध कटाई और उनकी तस्करी के मामले में सूबे के प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) डॉ धनजय मोहन भी मौन नजर आये।

 

उन्होंने रनसाली रेंज में खैर के पेड़ों की हुई धुआंधार कटाई पर मीडियाकर्मी द्वारा पुछे गए अब तक की कार्रवाई के सवाल पर चुप्पी साध ली और कैमरा देखकर गाड़ी में बैठकर तुरंत भागते नजर आये।जबकि उनके द्वारा सूबे में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण पर जोर दिया जा रहा है। वही प्रमुख वन संरक्षक (हाॅफ) की इस चुप्पी से साफ हो गया है कि वन मुखिया भी वनों में हो रही लकड़ी की तस्करी को रोकने के लिए बिल्कुल गम्भीर नही है जिसके चलते माफियाओं का मनोबल सांतवे आसमान पर है और पेड़ों की अवैध कटाई जारी है। फिलहाल यहाँ मामला क्षेत्र में चर्चा का बिषय बना हुआ है।

 

दरअसल तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी डिवीजन की रनसाली रेंज के जंगलों में दर्जनों खैर,सागौन के पेड़ों की धुआंधार अवैध कटाई से परेशान स्थानीय वन गुर्जरों ने रेंज में तैनात वनकार्मिकों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मामले कि लिखित शिकायत वन विभाग के उच्च अधिकारियों से लेकर क्षेत्रीय विधायक डाॅ मोहन सिंह बिष्ट से की थी। बकायदा वन गुर्जरों ने बीती 17 जुलाई को खैर एवं सागौन की लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर की ट्राली को पकड़कर वन विभाग को सौपी थी। लेकिन वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने तस्करों पर कार्रवाई की वजह वन गुर्जरों पर ही तस्करी का आरोप लगाते हुए उनकी एक मोटरसाइकिल पकड़कर सीज कर दिया।जिसके बाद वन गुर्जरों ने उक्त जंगल से खैर के लगभग 15 पेड़ों के काटे जाने का खुलासा किया जिसकी कुछ लकड़ी वन विभाग ने खुलासे के बाद बरामद कर ली। वन गुर्जरों ने आरोप लगाया कि जंगल के बीच अक्सर वन माफिया रेंज में तैनात वनरक्षकों के साथ मिलकर बेखौफ होकर बेशकीमती खैर,सागौन के पेड़ों की कटाई कर उनकी तस्करी करते आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि जंगल में सैकड़ों खैर,सागौन के पेड़ अब ठूंठो में तब्दील हो गये हैं।लेकिन इसके बावजूद भी वन विभाग मौन बैठा हुआ। उन्होंने मामले की गम्भीरता को देखते हुए इसकी शिकायत सूबे के

 

अपर प्रमुख वन संरक्षक डाॅ समीर सिन्हा से की जिसके बाद श्री सिन्हा ने मामले की जांच कुमाऊँ कजंरवेटर को दी लेकिन उनके आदेश के बाद भी विभाग द्वारा जांच में लापरवाही बरती जा रही है कहें कि जांच कछुआ गति से चल रही है। इधर सूत्रों की माने तो उक्त प्रकरण को दबाने की भरपूर कोशिश की जा रही है। वन विभाग और वन गुर्जरों के बीच समझौते को लेकर बैठकों का दौर जारी है लेकिन वन गुर्जरों की मांग बड़ी होने के चलते समझौता अभी तक लटका हुआ है।

 

इधर इसी मामले को लेकर आज मीडियाकर्मी ने हरिद्वार पहुंचे सूबे के प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) डॉ धनजय मोहन से अब तक हुई कार्रवाई को लेकर जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने उक्त प्रकरण पर मौन धारण कर लिया ।

 

प्रमुख वन संरक्षक(हॉफ ) ने रनसाली रेंज में खैर के पेड़ों की हुई धुआंधार कटाई पर मीडियाकर्मी द्वारा पुछे गए कार्रवाई के सवाल पर चुप्पी साध ली और वहं कैमरा देखकर गाड़ी में बैठकर तुरंत भागते नजर आये।जबकि उनके द्वारा सूबे में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण पर जोर दिया जा रहा है। वही प्रमुख वन संरक्षक (हाॅफ) की इस चुप्पी से साफ हो गया है कि वन मुखिया भी वनों में हो रही लकड़ी की तस्करी को रोकने के लिए बिल्कुल गम्भीर नही है।जिसके चलते माफियाओं का मनोबल सांतवे आसमान पर है और पेड़ों की अवैध कटाई जारी है।फिलहाल यहाँ मामला क्षेत्र में चर्चा का बिषय बना हुआ है।

You Might Also Like

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, विधायक से सांसद तक का रहा लंबा राजनीतिक सफर

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Lalkuan
Aarti Verma August 7, 2024 August 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी खबर : मंत्री धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा में करोड़ों रुपए के विभिन्न कार्यों का किया शिलान्यास…
Next Article रुद्रपुर में अतिवृष्टि से जलभराव, SDRF ने 20 लोगों को किया रेस्क्यू…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, विधायक से सांसद तक का रहा लंबा राजनीतिक सफर
उत्तराखंड October 13, 2026
बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड October 12, 2026
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?