By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री उत्तराखंड की “ड्रग्स फ्री देवभूमि ” की परिकल्पना को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून की नई पहल…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री उत्तराखंड की “ड्रग्स फ्री देवभूमि ” की परिकल्पना को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून की नई पहल…
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री उत्तराखंड की “ड्रग्स फ्री देवभूमि ” की परिकल्पना को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून की नई पहल…

Aarti Verma
Last updated: 2024/09/06 at 2:21 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

 

नशे के विरुद्ध अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए दून पुलिस ने तैयार की SOP

 

नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने में आमजन मानस की सहभागिता को बढ़ाने के लिए थाना स्तर पर क्षेत्र वार बनाई जायेंगी नशा निरोधक समितियां (N.S.S)

 

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में 15 दिन के अंदर नशा निरोधक समितियां (N.S.S) गठित करने के दिये निर्देश

 

नशा निरोधक समितियों (N.S.S) में सामाजिक संगठनों के सदस्यों, जागरूक नागरिकों, स्वयं सेवी संगठन के सदस्यों, छात्र-छात्राओं, युवा वर्ग के साथ अन्य सक्रिय सामाजिक व्यक्तियों को किया जाएगा शामिल

 

नशा निरोधक समितियां (N.S.S) क्षेत्र में हो रही है अनैतिक गतिविधियों, अवैध शराब/मादक पदार्थों की रोकथाम व तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही में होंगी सहायक सिद्ध

 

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर नशा निरोधक समितियों (N.S.S) के साथ बैठक कर नशे के विरुद्ध अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए मांगे जाएंगे सुझाव, क्षेत्रवार बनाई जायेंगी कार्ययोजना

 

समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर SOP तैयार की गई है, जिसके तहत नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी रोकथाम हेतु थाना स्तर पर निम्न कार्यवाही की जाएगी :-

 

1- सभी थाना प्रभारियों द्वारा थाना स्तर पर सभी कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध प्रभावित करवाई करने हेतु टॉस्क दिए जाएंगे तथा समय समय पर उनकी समीक्षा की जाएगी।

 

2- नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में आम जन का सहयोग प्राप्त करने के लिए सभी थाना प्रभारी आगामी 15 दिनों के भीतर अपने अपने थाना क्षेत्रों में कम्युनिटी पुलिसिंग की अवधारणा के तहत मोहल्ले वार नशा निरोधक समितियों (N.S.S) का गठन करेंगे।

 

3- उक्त समिति में सामाजिक संगठनों के सदस्यों, क्षेत्र के जागरूक नागरिकों, स्वयं सेवी संगठनों के सदस्यों, स्कूल/कॉलेज/संस्थाओं के प्रशासनिक अधिकारियों/सक्रिय विद्यार्थियों, क्षेत्र की जागरूक महिलाओं व छात्राओं, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व अन्य सक्रिय सामाजिक सदस्यों को रखा जाये।

 

5- नशा निरोधक समिति (N.S.S) के सदस्यों के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अनैतिक क्रियाकलापों, अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों, नशे के आदि व्यक्तियों से संबंधित किसी भी सूचना से पुलिस को अवगत कराया जायेगा।

 

4- थाना स्तर पर गठित प्रत्येक नशा निरोधक समिति (N.S.S) का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जायेगा, जिसके माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सके, साथ ही प्रत्येक नशा निरोधक समिति में 15 से 20 सदस्यों को नामित किया जायेगा।

 

5- नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने तथा इसमें आमजन मानस की सहभगिता को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम के माध्यम से भी आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

 

6- थाना स्तर पर गठित नशा निरोधक समिति (N.S.S) के माध्यम से पुलिस द्वारा की गई कार्रवाइयों की समीक्षा हेतु 15 दिवस में एक बार संबंधित थानाध्यक्ष, माह में एक बार संबंधित क्षेत्राधिकारी, प्रत्येक दो माह में एक बार संबंधित पुलिस अधीक्षक तथा प्रत्येक 03 माह में एक बार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नशा निरोधक समिति (N.S.S) के सदस्यों के साथ गोष्ठी की जाएगी, जिसमें नशा तस्करों के विरुद्ध की गई कार्यवाहियों की समीक्षा के साथ साथ नशे के विरुद्ध अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए समिति के सदस्यों द्वारा दिये गए सुझावो पर मंथन कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

You Might Also Like

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma September 6, 2024 September 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पंचायत चुनाव में एक्ट के अनुसार तय होगी उम्मीदवारी: महाराज
Next Article प्राप्त शिकायतों का जिलाधिकारी स्वयं एवं मुख्य नगर आयुक्त करेंगे मानिटिरिंग…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया
उत्तराखंड October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
उत्तराखंड October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?