By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन : जिलाधिकारी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > breaking > ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन : जिलाधिकारी
breaking

ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन : जिलाधिकारी

Aarti Verma
Last updated: 2024/09/17 at 10:15 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

दूरदराज, सुदूरवर्ती क्षेत्र में निवास कर रहे जनमानस की समस्याओं का मौके पर निस्तारण तथा सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की कवायद शुरू, जिलाधिकारी करेंगे बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग।

 

कार्यालय के एसी कक्ष में बैठक कर नही बल्कि, क्षेत्रों में पंहुचकर पता चलेगी समस्या। मौके पर जाकर क्षेत्रवासियों की समस्या सुने अधिकारी, तथा समाधान की दिशा में उठाये प्रभावी कदमः- जिलाधिकारी

 

मुख्य विकास अधिकारी को ग्राम भ्रमण कार्यक्रम (बहुउद्देशीय शिविर) आयेाजित करने के निर्देश।

 

शासकीय योजनाओ के लाभ से कोई भी वंचित न रहे, अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से धरातल पर कार्य करें अधिकारीः जिलाधिकारी।

 

जिलाधिकारी ने जनपद में वृद्धस्तर पर बहुउद्देशीय शिविर लगाने के दिए निर्देश।

 

सरकार जनता के द्वार की तर्ज पर मौके पर किया जाएगा जनमानस की समस्या का समाधान।

 

एक ही छत के नीचे होंगे सभी विभाग मौके पर ही पूर्ण की जाएंगी, योजनाओं के आवेदन की सभी ओपचारिकताएं

 

स्वास्थ्य जांच से लेकर आयुष्मान कार्ड तक, पैंशन से लेकर, प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, और रोजगारपरक प्रशिक्षण तक सब एक ही स्थान पर।

 

अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना ही परम लक्ष्य के मूल मंत्र के साथ दायित्व निभाएं विभागीय अधिकारीः जिलाधिकारी

 

देहरादून :  17 सितंबर 2024, ‘‘जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्र एवं सुदूरवर्ती गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से वृहद्स्तर पर आयोजित किए जाएंगे बहुउद्देशीय शिविर’’यह बात जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में कही।

 

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बहुउद्देशीय शिविर में पूर्ण तैयारी के साथ प्रतिभाग करते हुए जनमानस को मौके पर ही सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन फार्म एवं योजनाओं के पूर्ण विवरण के साथ पहुंचे विभाग, इस कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अधिकारी अपने कार्यालय कक्ष से बाहर निकले एवं क्षेत्र भ्रमण कर समस्या देखें, धरातल पर जनमानस की समस्या का समाधान करने हेतु प्रभावी कार्य करें।

शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किए जाने के उद्देश्य से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

You Might Also Like

नीरज कश्यप ने दीपावली एवं भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक फंसा, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

चकराता में प्रीतम सिंह के किले पर भाजपा की नजर, बॉबी पंवार की एंट्री से 2027 का मुकाबला दिलचस्प

धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

कांवड़ मेला-2026: कांगड़ा घाट पर SDRF की सतर्कता से टलीं सात बड़ी दुर्घटनाएं, गंगा में डूब रहे 07 श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू

Aarti Verma September 17, 2024 September 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजाएं आयोजित की…
Next Article आईजेयू के देहरादून मे राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर पत्रकारों ने किया म॔थन…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
नीरज कश्यप ने दीपावली एवं भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
breaking November 7, 2026
अनिल कुमार की ओर से क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
नगीना रानी ने दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
करतार नेगी ने दीपावली और भाई दूज पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?