By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बड़ी खबर : 13 सहकारी समितियों में महिलाएं सभापति बनेंगी, जिससे उनकी राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > breaking > बड़ी खबर : 13 सहकारी समितियों में महिलाएं सभापति बनेंगी, जिससे उनकी राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी…
breakingउत्तराखंड

बड़ी खबर : 13 सहकारी समितियों में महिलाएं सभापति बनेंगी, जिससे उनकी राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी…

Aarti Verma
Last updated: 2024/09/26 at 3:42 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

जिले की एक तिहाई सहकारी समितियों में सभापति की कुर्सी संभालेंगी महिलाएं

देहरादून : जिले की एक तिहाई सहकारी समितियों में सभापति की कुर्सियां अब महिलाएं संभालेंगी। इससे आने वाले दिनों में सहकारिता की राजनीति में महिलाओं का दबदबा बढ़ना तय है। सहकारी समिति में महिला आरक्षण को लेकर अनंतिम सूची का प्रकाशन हो चुका है। आरक्षण से संबंधित आपत्तियां एक सप्ताह तक विकास भवन स्थित सहकारिता विभाग के जिला कार्यालय में दर्ज कराई जा सकती हैं।

बहुउ‌द्देशीय सहकारी समितियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। जिले की बहुउद्देशीय अनंतिम सूची पर 30 सितंबर तक दर्ज कर सकेंगे आपत्तियां।

सहकारी समितियों में महिलाओं के लिए एक तिहाई सभापति के पद आरक्षित किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अब दून की 39 समितियों में से 13 समितियों की बागडोर महिला सभापतियों के हाथों में होगी। प्रबंध समिति स्तर पर महिला आरक्षण का यही फॉर्मूला लागू रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के लिए आरक्षण से संबंधित अनंतिम सूची 24 सितंबर को प्रकाशित कर दी गई है। अनंतिम सूची पर 30 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। जिसके बाद रविवार छह अक्तूबर को जिला इन समितियों की भागदौड़ संभालेंगी महिला सभापति।

बहुउद्देशीय सहकारी समिति अजबपुर कलां, डोईवाला, नाधूवाला पेलियो, भानियावाला, मियांवाला, विकासनगर, श्यामपुर, सहसपुर, सेवला कलां, हर्बटपुर, होरावाला, कांडोईभरम और सहकारी समिति कालसी की सभापति महिला होगी।

कार्यालय पर आपत्तियों की सुनवाई और निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद महिला आरक्षण से संबंधित अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके अलावा प्रबंध समितियों के चुनाव 21 नवंबर व सभापति और उप सभापति के चुनाव 22 नवंबर कराए जाएंगे।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma September 26, 2024 September 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जसपुर क्षेत्र में बदमाशो के साथ पुलिस की मुठभेड़ कई राउंड हुई फायरिंग…
Next Article मुनि की रेती पुलिस का देर रात्रि अभियान: 51 चालान, 6 वाहन सीज…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?