By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डॉ. रावत ने किया 4 करोड़ 40 लाख की लागत से बने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का लोकार्पण
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > डॉ. रावत ने किया 4 करोड़ 40 लाख की लागत से बने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का लोकार्पण
उत्तराखंडस्वास्थ्य

डॉ. रावत ने किया 4 करोड़ 40 लाख की लागत से बने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का लोकार्पण

Aarti Verma
Last updated: 2024/10/05 at 2:39 PM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

“डॉ. रावत ने किया 4 करोड़ 40 लाख की लागत से बने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का लोकार्पण”

 

पौड़ी गढ़वाल, 05 अक्टूबर 2024

 

स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत  द्वारा  4 करोड़ 40 लाख 71 हजार की लागत से बने नव निर्मित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पौड़ी के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है, जिसका लाभ सीधे जनता को पहुंच रहा है।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य गठन के समय उत्तराखंड में एक भी मेडिकल कॉलेज नही था सबसे पहले श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बाद इस साल हरिद्वार और ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज मिल गया है अब उधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में अगले वर्ष एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की जाएगी।  उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में कोई भी चिकित्सक का पद रिक्त नहीं है  चिकित्सकों  के बैकलॉग के सभी पद भी शीघ्र ही भरे जाएंगे। कहा कि उत्तराखंड राज्य 2025 -26 में शत प्रतिशत चिकित्सको, स्टाफ नर्स व एएनएम की नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 1500 वार्ड वाय की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है 350 लैब टेक्नीशियन की भर्ती भी शीघ्र होने जा रही है। कहा कि पौड़ी जनपद में अब एक भी शिक्षक की कमी नहीं है। कहा कि सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने वाले 127 चिकित्सकों को दुर्गम क्षेत्र में नियुक्ति को लेकर बॉन्ड तोड़ने वाले चिकित्सकों को बर्खास्त किया गया है व एक करोड़ का जुर्माना लगाया गया है।

 

मंत्री ने कहा कि अभी तक राज्य में 60 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं तथा जिन लोगों के कार्ड नहीं बने हैं वह अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 272 जांचे निशुल्क की जा रही है,  वहीं डायलिसिस रोगियों को घर से लाने ले जाने की सुविधा भी निशुल्क दी जा रही है। कहा कि ईजा बोई योजना के अंतर्गत चिकित्सालय में प्रसव उपरांत 2 हजार की प्रोत्साहन राशि लाभार्थी महिला को दी जा रही  है। कहा कि अभी तक एक लाख लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन निशुल्क किया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सांप, कुत्ते  के काटने के इंजेक्शन दवाइयां  भी चिकित्सालयो में निशुल्क उपलब्ध हैं।  कहा कि रोड एक्सीडेंट में घायल मरीज डेढ़ लाख रुपए का निशुल्क उपचार दिया जाएगा। कहा कि अभी तक 108 सेवा के माध्यम से 5 लाख बच्चों ने जन्म लिया यदि 108 सेवा किसी भी स्थान पर मरीज तक 15 या 20 मिनट में नहीं पहुंचती है तो 108 सेवा से ढाई हजार रुपए  प्रति घंटे के हिसाब धनराशि काटी जायेगी। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि हर गरीब व्यक्ति को निशुल्क और बेहतर चिकित्सा प्राप्त हो सके।

 

मंत्री ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में प्रत्येक चिकित्सालय में एक चिकित्सक और एक स्टाफ नर्स को 24 घंटे तैनात रहना आवश्यक है जिस हेतु उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने यह भी कहा कि सीएमओ  की जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्मचारियों को कार्य के प्रति दुरुस्त रखें। उन्होंने आशा कार्यकत्रियों को प्रत्येक गर्भवती महिला को ट्रैक करने को कहा। उन्होंने कहा कि हाई रिस्क गर्भवती महिला को एक सप्ताह पूर्व नजदीकी बड़े चिकित्सालय में प्रसव हेतु उनके रहने खाने इत्यादि की व्यवस्था विभाग की ओर से निशुल्क होगी।  कहा कि अभी पौड़ी में 300 यूनिट ब्लड स्टोर की क्षमता है जिसे बढ़ाकर 500 यूनिट किया जाएगा। इसके साथ ही मिल्क बैंक बनाए जायेंगे जिससे कि नवजात को आसानी से दूध उपलब्ध हो सके

 

उन्होंने यह भी कहा की पौड़ी में 1 हजार एनसीसी कैडेट हेतु करीब 30 करोड़ की लागत से सेंटर का निर्माण किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में  जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉo प्रवीण कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा धिकारी डाoपारुल गोयल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉo रमेश कुंवर,पूर्व जिलाध्यक्ष सम्पत सिंह रावत,निवर्तमान पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम  व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma October 5, 2024 October 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार…
Next Article माउंट चौखंबा-III ट्रेक पर फंसी 2 विदेशी महिला ट्रेकर्स का सकुशल किया गया रेस्क्यू…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
उत्तराखंड October 22, 2026
देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया
उत्तराखंड October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?