By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: “उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग” राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > “उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग” राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल…
उत्तराखंडस्वास्थ्य

“उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग” राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल…

Aarti Verma
Last updated: 2024/10/13 at 2:20 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

“उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग” राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल

क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने का प्रयास

देहरादून : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड द्वारा एक अनूठी पहल के तहत राज्य में पहली बार उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग (यू.एच.पी.एल.) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 14 से 20 अक्टूबर तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर जागरूकता फैलाना है।

उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रदेश के 8 विभाग भाग ले रहे हैं, और प्रत्येक विभाग एक विशेष स्वास्थ्य थीम के अंतर्गत खेलेंगे। इन थीमों के जरिए स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाज के समक्ष रखा जाएगा।

प्रतिभागी विभाग और उनकी थीमें निम्नलिखित हैं:-

1. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) – संपूर्ण टीकाकरण
2. सिडकुल, उत्तराखंड- राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम
3. इनकम टैक्स विभाग – राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम
4. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग- मातृत्व स्वास्थ्य
5. यूपीसीएल – गैर संचारी रोग
6. पोस्ट ऑफिस – जल जनित रोग
7. पीडब्ल्यूडी – मानसिक स्वास्थ्य
8. सीएमओ, देहरादून – शिशु स्वास्थ्य

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने टूर्नामेंट के अवसर पर कहा, “यह उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने का एक अभिनव प्रयास है। खेल के माध्यम से हम लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं। संपूर्ण टीकाकरण से लेकर मानसिक और शिशु स्वास्थ्य तक, हर पहलू को समझाने का यह एक अनूठा तरीका है। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हम इस अनोखी पहल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन आठ थीमों पर किए गए कार्यों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि संपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कई विशेष अभियान चलाए गए हैं। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य में तंबाकू नियंत्रण हेतु सख्त कानून लागू किए गए हैं और जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन हेतु मुफ्त जांच और दवाइयों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी शिविर आयोजित किए गए हैं। मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी चेकअप, आयरन की गोलियां और पोषण संबंधी सहायता राज्य के स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जा रही है।

डॉ. धन सिंह रावत ने आगे कहा कि, गैर संचारी रोग जिनमें हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर, आदि शामित हैं की रोकथाम के लिए राज्य में स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। जल जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के नियंत्रण व रोकथाम हेतु स्वच्छता के महत्व पर जागरूकता फैलाने के लिए समुदाय आधारित कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया गया है। शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत “शिशुओं के पोषण और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विशेष आंगनवाड़ी और हेल्थ चेकअप कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।”

स्वाति एस भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कहा, “उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग एक ऐतिहासिक पहल है जहां खेल को स्वास्थ्य से जोड़कर जनसाधारण तक पहुंचाया जा रहा है। विभिन्न विभागों द्वारा उठाए गए स्वास्थ्य मुद्दों पर आधारित यह थीम न केवल मनोरंजन प्रदान करेगी, बल्कि जनता को स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता का संदेश भी देगी।”

You Might Also Like

राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…

देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

बड़ी खबर : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक विनोद कंडारी, कार क्षतिग्रस्त…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma October 13, 2024 October 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बिग न्यूज़ : शिक्षा, स्वास्थ् मंत्री धनसिंह रावत ने सपरिवार परमार्थ निकेतन परिवार के साथ किया माँ गंगा का पूजन एवं राज्य की समृद्धि की प्रार्थना…
Next Article CM धामी ने तामली (तल्लादेश), चंपावत में दशहरा महोत्सव के अवसर पर विकास योजनाओं की घोषणाएं की…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…
उत्तराखंड November 3, 2026
देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…
उत्तराखंड November 3, 2026
शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…
उत्तराखंड November 2, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
उत्तराखंड November 2, 2026
बड़ी खबर : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक विनोद कंडारी, कार क्षतिग्रस्त…
उत्तराखंड November 2, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?