By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव न कराने पर निदेशक उच्च शिक्षा व कुलसचिवों को नोटिस, एक सप्ताह के भीतर तथ्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव न कराने पर निदेशक उच्च शिक्षा व कुलसचिवों को नोटिस, एक सप्ताह के भीतर तथ्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा…
उत्तराखंड

विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव न कराने पर निदेशक उच्च शिक्षा व कुलसचिवों को नोटिस, एक सप्ताह के भीतर तथ्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा…

Aarti Verma
Last updated: 2024/10/18 at 9:09 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

देहरादून -18.10.2024
राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में तय समयसीमा के भीतर छात्रसंघ चुनाव न कराने पर शासन ने निदेशक उच्च शिक्षा तथा 04 विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों का जवाब तलब करते हुए एक सप्ताह के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

शासन की ओर से अनु सचिव दीपक कुमार ने निदेशक उच्च शिक्षा के साथ ही कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल, सोबनसिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा, श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय, चम्बा, टिहरी एवं दून विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलसचिवों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर समस्त तथ्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा है। शासन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा एकरूपता लाने के लिए 23 अप्रैल 2024 को शैक्षणिक कलेण्डर जारी कर दिया गया था जिसके तहत सभी राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसरों में छात्रसंघ चुनाव 30 सितम्बर 2024 तक करा लिये जाने थे। इसके साथ ही एक परिवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम व एक दीक्षान्त के लिए भी शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी किये गये थे। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन तथा उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा न तो 30 सितम्बर से पहले छात्रसंघ चुनाव करवाये गये न ही शासन से समय रहते दिशा-निर्देश प्राप्त किये गये। छात्रसंघ चुनाव न कराये जाने को लेकर कई महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसरों में छात्र-छात्रों द्वारा चुनाव कराये जाने को लेकर आंदोलन किये जा रहे हैं जिस कारण उनकी पढ़ाई में भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है जबकि लिंगदोह समिति की सिफारिशों में भी छात्रसंघ चुनाव नियत समय पर कराये जाने के स्पष्ट निर्देश हैं।

शासन ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए निदेशक उच्च शिक्षा तथा चारों राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों से चुनाव न कराये जाने के संबंध में एक सप्ताह के भीतर तथ्यों सहित लिखित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने को कहा है अन्यथा की स्थिति में नियमसंगत कार्यवाही की भी चेतावनी दी गई है।

बयान- राज्य सरकार की ओर से राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव समय पर कराये जाने को लेकर पूर्व में ही आदेश जारी किये जा चुके हैं जिसका पालन कराने का दायित्व शासन का है तथा पालन करने का कार्य उच्च शिक्षा निदेशालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का है। दोनों का स्पष्टीकरण आने के पश्चात ही अगला कदम उठाया जाएगा।

You Might Also Like

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma October 18, 2024 October 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article चतुर्थ केदार भगवान रूद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद…
Next Article भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल द्वारा शक्ति केंद्र संयोजकों को दीपावली की शुभकामनाएं…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर
उत्तराखंड October 22, 2026
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
उत्तराखंड October 22, 2026
देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?