By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग: क्षय उन्मूलन थीम पर खेल रहे आयकर विभाग ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग: क्षय उन्मूलन थीम पर खेल रहे आयकर विभाग ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश…
उत्तराखंड

उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग: क्षय उन्मूलन थीम पर खेल रहे आयकर विभाग ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश…

Aarti Verma
Last updated: 2024/10/18 at 1:02 PM
Aarti Verma
Share
6 Min Read
SHARE

उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग: क्षय उन्मूलन थीम पर खेल रहे आयकर विभाग ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

देहरादून : 18 अक्टूबर 2024 उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवे दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में आयकर विभाग ने सिडकुल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आयकर विभाग ने “क्षय उन्मूलन- टीबी हारेगा, देश जीतेगा” थीम के तहत इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जो उनके जीत के लिए प्रेरणा स्रोत बना।

दूसरे मुकाबले में डॉक विभाग ने पीडब्ल्यूडी को परास्त किया। इस मैच का फोकस तम्बाकू नियंत्रण पर था, जिसमें “जिंदगी चुनो, तंबाकू नहीं” थीम को अपनाया गया। दोनों टीमों ने खेल के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को भी प्रमुखता दी।

आयकर विभाग ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश:-

सिडकुल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर महज 79 रन बनाए। उनके बल्लेबाजों ने शुरुआत में सतर्कता दिखाई, लेकिन समय के साथ विकेट गिरते गए। सिडकुल की टीम ने लगातार दबाव झेला, जिससे वे एक मजबूत स्कोर बनाने में असफल रहे। आयकर विभाग के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट लिए और रन बनाने में बाधा डाली। आयकर विभाग की ओर से लोकेश नौटियाल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

आयकर विभाग ने 80 रनों का लक्ष्य पीछा करते हुए खेल में अपनी स्थिति मजबूत रखी। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की, हालांकि कुछ विकेट जल्दी गिर गए। लेकिन उनकी टीम ने संयम बनाए रखा और आवश्यक रन धीरे-धीरे बनाते रहे। आयकर विभाग ने 4 विकेट से मैच जीतकर न केवल सेमीफाइनल में स्थान बनाया, बल्कि एक उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन भी दिया।

“क्षय उन्मूलन- टीबी हारेगा, देश जीतेगा” थीम पर हुए इस मुकाबले का उद्देश्य टीबी (तपेदिक) जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ जागरूकता फैलाना रहा। इस थीम के अंतर्गत टीबी की पहचान, रोकथाम और उपचार के महत्व को उजागर किया गया। खेल के माध्यम से, आयकर विभाग ने दर्शकों और खिलाड़ियों को यह समझाने का प्रयास किया कि टीबी एक गंभीर समस्या है, लेकिन इसे सही जानकारी और चिकित्सा के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है।

इस थीम के जरिए खेल में भाग लेने वाले सभी लोगों को टीबी के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। यह संदेश दिया गया कि अगर समय पर पहचान हो जाए, तो टीबी को आसानी से ठीक किया जा सकता है। “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” का यह संदेश एकजुटता और सामूहिक प्रयास की भावना को भी दर्शाता है।

पीडब्ल्यूडी पर भारी पड़ी डॉक विभाग:-

वहीं उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मुकाबले में डॉक विभाग ने पीडब्ल्यूडी के सामने विशाल लक्ष्य रखा। जल जनित रोग- उत्तराखंड है तैयार, डेंगू मानेगा थीम पर मैच खेल रहे डॉक विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जिसमें मनमीत सिंह ने 48 बॉल पर 64 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

जवाब में मानसिक स्वास्थ्य- स्वस्थ मस्तिष्क सुंदर विचार, बेहतर स्वास्थ्य की यही पहचान थीम पर खेल रही पीडब्ल्यूडी महज 128 रन ही बना पाई। पीडब्ल्यूडी की ओर से अभिषेक ने 28 रन की पारी खेली।

मैच के दौरान “जल जनित रोग- उत्तराखंड है तैयार, डेंगू मानेगा” थीम के अंतर्गत, जल जनित रोगों जिसमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया शामिल हैं के कारणों, लक्षणों और रोकथाम के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। जल जनित रोगों का मुख्य कारण मच्छरों के काटने से फैलता है, इसलिए इसे रोकने के लिए पानी का सही प्रबंधन, मच्छर के पनपने के स्थानों की सफाई और व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों पर जोर दिया गया।

खेल के दौरान जल जनित रोगों के रोकथाम व नियंत्रण हेतु समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा दिया गया। अपने आस-पास के क्षेत्र में सफाई रखकर और जल भराव को रोककर मच्छरों के प्रजनन को सीमित करने को लेकर सभी से अपील की गई।

शनिवार को होंगे दो सेमीफाइनल मुकाबले:-

आपको बता दें की उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग के ग्रुप मैच समाप्त हो चुके हैं। शनिवार को होने जा रहे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में क्षय उन्मूलन थीम पर आयकर विभाग का मुकाबला गैर-संचारी रोग थीम पर मैच खेल रहे यूपीसीएल के साथ सुबह 9 बजे होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में शिशु स्वास्थ्य थीम पर सीएमओ किंग्स 11 का मुकाबला संपूर्ण टीकाकरण थीम पर एन.एच.एम. वॉरियर्स के साथ दोपहर 1 बजे होगा। दोनों मैच रायपुर, देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हैं। सभी मैच का प्रसारण सेट स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किये जा रहे हैं।

You Might Also Like

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma October 18, 2024 October 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल द्वारा शक्ति केंद्र संयोजकों को दीपावली की शुभकामनाएं…
Next Article श्रीनगर : विधानसभा में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर
उत्तराखंड October 22, 2026
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
उत्तराखंड October 22, 2026
देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?