By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: वाहन में अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुए दो शातिर अभि0 20 पेटी mcdowells अंग्रेजी शराब व 5 पेटी बीयर सहित गिरफ्तार…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > वाहन में अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुए दो शातिर अभि0 20 पेटी mcdowells अंग्रेजी शराब व 5 पेटी बीयर सहित गिरफ्तार…
उत्तराखंडक्राइम

वाहन में अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुए दो शातिर अभि0 20 पेटी mcdowells अंग्रेजी शराब व 5 पेटी बीयर सहित गिरफ्तार…

Aarti Verma
Last updated: 2024/10/24 at 12:01 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

CIU टिहरी/थाना मुनिकीरेती। 24-10-2024

वाहन में अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुए दो शातिर अभि0 20 पेटी mcdowells अंग्रेजी शराब व 5 पेटी बीयर सहित गिरफ्तार

आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार जनपद को नशामुक्त करने हेतु जनपद टिहरी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी व पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर महोदया के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग एवं गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती एवं प्रभारी निरीक्षक सीआईयू के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

23.10.2024 को थाना मुनिकीरेती व सीआईयू टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्तगण 1- अमन कुमार s/o करण कुमार निवासी- सिकरोडा नवादा थाना मण्डावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष 2- मोहसिन S/o फुरकान निवासी- उपरोक्त उम्र 18 वर्षको अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुये शिवपुरी मुनिकीरेती क्षेत्र से वाहन नं0 UK19CA1081 (पिकअप) सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 20 पेटी mcdowells अंग्रेजी शराब व 05 पेटी बीयर बरामद हुई। अभि0गण से बरामद mcdowells no.1 डीलक्स व्हिस्की पर मैनुफैक्चरड विदेश्वरी एक्जिम प्रा0 लि0 विलेज ददुआ पो0 सोफ टि0ग0 के होलोग्राम लगे थे। होलोग्राम और शराब के संबंध में समर वीर सिंह बिष्ट आबकारी निरीक्षक निरीक्षक नरेन्द्रनगर टेहरी गढ़वाल से समन्वय किया तो उन्होंने मय टीम के मौके पर पकड़ी गई शराब के संबंध मे बरामद mcdowells no.1 डीलक्स व्हिस्की के बैच नंबर को चैक किया गया तो mcdowells no.1 डीलक्स व्हिस्की की बोतलो पर अंकित बैच नम्बर मैनुफैक्चरड विदेश्वरी एक्जिम प्रा0 लि0 विलेज ददुआ पो0 सोफ टि0ग0 का होना नहीं पाया गया।

अभि0गण द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि साहिल नाम के व्यक्ति द्वारा देहरादून में एक गोदाम बनाया गया है। साहिल बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा आदि से शराब मंगाकर उन पर उत्तराखंड आबकारी विभाग का होलोग्राम व लेवल लगाता है और बाहरी राज्यों की शराब को उत्तराखंड का होलोग्राम व लेवल लगाकर अधिक कीमत पर उत्तराखंड में बेचता है। साहिल द्वारा गाडी में ट्रैकर लगाकर उन्हें जगह बताकर माल छोडने के लिए भेजा जाता है और साहिल उनकी लोकेशन चैक करता रहता है। जब गाडी साहिल की बतायी लोकेशन पर पहुचती है तब वह आगे का रूट बताता है। हम शराब व बीयर की पेटियों के ऊपर प्लास्टिक की पेटियां रखते है। ताकि कोई हम पर शक न करे।

अभि0गण की निशादेही पर मंदाकिनी विहार लेन नं0 3 रायपुर देहरादून स्थित गोदाम की तलाशी ली गयी तो गोदाम से imperial blue व mcdowells के लेवल व उत्तराखंड शासन के होलोग्राम मिले। उक्त बरामदा लेवल अभि0गण से बरामद mcdowells no.1 की बोतलो पर लगे लेवल से मिलते है। अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्तगण

1- अमन कुमार s/o करण कुमार निवासी- सिकरोडा नवादा थाना मण्डावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष

2- मोहसिन S/o फुरकान निवासी- उपरोक्त उम्र 18 वर्ष

वांछित अभि0

साहिल निवासी- देहरादून

बरामदगी विवरण

1- 20 पेटी (240 बोतल) मैकडवल शराब

2- 05 पेटी (120 केन) बीयर

3- वाहन नं0 UK19CA1081 (पिकअप)

4- IB, Mcdwolls के लेवल व आबकारी विभाग उत्तराखंड शासन के होलोग्राम

पुलिस टीम

1- निरीक्षक प्रदीप चौहान प्रभारी सीआईयू टिहरी

2- निरीक्षक रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती

3- उ0निo मनोज मंमगाई थाना मुनिकीरेती

4- उ0नि0 राजेन्द्र सिंह रावत सीआईयू टिहरी

5- हे0का0 अजयराज थाना मुनीकीरेती

6-विपुल कुमार सीआईयू टिहरी

7- हे0का0 अजय कुमार सीआईयू टिहरी

8- का0 आशीष नेगी सीआईयू टिहरी

You Might Also Like

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma October 24, 2024 October 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article प्रदेश और जनपद का नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगी ॐ घाटी…
Next Article चम्पावत : चलथी थाना क्षेत्रान्तर्गत आमोड़ी में खाई में गिरे युवक को SDRF उत्तराखण्ड पुलिस ने किया रेस्क्यू…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर
उत्तराखंड October 22, 2026
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
उत्तराखंड October 22, 2026
देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?