By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: निर्धारित समयावधि के बाद कार्य गतिमान रखने पर उपकरण/मशीनरी जब्त तथा सम्बन्धितों के विरूद्ध होगी प्राथमिकी दर्जः डीएम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > निर्धारित समयावधि के बाद कार्य गतिमान रखने पर उपकरण/मशीनरी जब्त तथा सम्बन्धितों के विरूद्ध होगी प्राथमिकी दर्जः डीएम
उत्तराखंड

निर्धारित समयावधि के बाद कार्य गतिमान रखने पर उपकरण/मशीनरी जब्त तथा सम्बन्धितों के विरूद्ध होगी प्राथमिकी दर्जः डीएम

Aarti Verma
Last updated: 2024/10/27 at 12:01 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

निर्धारित समयावधि के बाद कार्य गतिमान रखने पर उपकरण/मशीनरी जब्त तथा सम्बन्धितों के विरूद्ध होगी प्राथमिकी दर्जः डीएम

निर्धारित समयावधि में करना होगा कार्य कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही नही भुगतेंगे जनमानस, निर्माण कार्यों से समस्या हुई तो होगी कड़ी कार्यवाही।

निर्धारित शर्तों के अनुरूप कार्य न करने तथा बिना अनुमति एवं अनुमति से अधिक रोड़ कटिंग पर होगी विधिक कार्यवाहीः डीएम

निर्माण साईटों पर करना होगा सुरक्षा का इंतजाम, रिफलेक्टर वर्दी में दिखेगें श्रमिक, एवं अन्य कार्मिक।

रात्रि 10 से प्रातः 05 बजे के मध्य ही करना होगा निर्माण कार्य दिन में कार्यों की अनुमति नही।

कार्यदायी संस्थाएं शर्तें पूरी करें तथा पुराने कार्यों का पूर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करें तो मौके पर ही मिलेगी अनुमति।

दीपावली एवं राज्य स्थापना दिवस को मध्यनजर रखते हुए जारी करें अनुमतियांः डीएम।

देहरादून, 27 अक्टूबर 2024।

जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के देहरादून क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न मार्गों पर रोड कटिंग की अनुमति के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में रिलाईंस जीयो को कार्यों हेतु 15 दिन, पेयजल, यूयूएसडीए, गेल एवं यूपीसीएल को सशर्त 21 दिन की अनुमति दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यदायी संस्थाएं शर्तें पूरी करें तथा पुराने कार्यों का पूर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करें तो मौके पर ही मिलेगी अनुमति। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंनता लोनिवि को निर्देशित किया कि दीपावली एवं राज्यस्थापना दिवस के मध्यनजर रखते निर्माण कार्यों की अनुमतियां जारी की जाए।

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241027-WA0037.mp4
https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241027-WA0039.mp4

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शर्तों के उल्लंघन की दशा में विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यूयूएसडीए को निर्देशित किया कि जिन स्थानों दून यूनिवर्सिटी, मोथोरोवाला, कैनाल रोड अािद स्थानों पर कार्य पूर्ण हो गया है के सम्बन्ध में मुख्य अभियंता की ओर जारी प्रमाण पत्र के बाद ही कार्यों की दी जाएगी तथा लोनिवि के अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिना अनुमति निर्माण करने पर उपकरण जब्त होने के साथ ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241027-WA0036.mp4

वहीं यूपीसीएल के अधिकारियों द्वारा बैठक के दिन ही अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किये जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए समय पर अनुमति हेतु आवेदन करने के निर्देश दिए, भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पर कार्यवाही की चेतावनी दी। पेयजल निगम को मयूर विहार, ओम सिटी, चमन विहार, गैल को सर्वे चौक, जीएमएस रोड, सहारनपुर रोड, चूना भट्टा रायपुर, यूयूएसडीए को रायपुर एवं बंजारावाला, रिलाईस को छ नम्बर पुलिया, विद्युत विभाग को प्रेमनगर में सर्शत कार्यों की अनुमति दी गई।

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241027-WA0040.mp4

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्धारित समयावधि के बाद कार्य गतिमान रहने पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के उपकरण मशीन जब्त के साथ ही सम्बन्धितों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत रात्रि 10 से सुबह 05 के मध्य करने होंगे निर्माण कार्य। कार्य पूर्ण होने के बाद करना होगा सड़क निर्मााण। निर्माण कार्यों के दौरान कार्यस्थल पर बेरिकेटिंग एवं सुरक्षा इंतजाम करने होंगे तथा रिफलेक्टर ड्रेस में रखने होंगे कार्मिक।

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241027-WA0038.mp4
https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241027-WA0034.mp4

बैठक में अपर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि, अधि.अभि लोनिवि, सहित यूपीसीएल, यूयूएसडीए, गैल, रिलाईंस जियो, पेयजल के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241027-WA0033.mp4

You Might Also Like

राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

अनिल कुमार की ओर से क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

नगीना रानी ने दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

करतार नेगी ने दीपावली और भाई दूज पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

बड़ी खबर : रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी तलाश…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma October 27, 2024 October 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का किया लोकार्पण…
Next Article राज्यपाल को BKTC के CEO थपलियाल ने भेंट किया निर्माल्य चंदन तुलसी का महाप्रसाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
नीरज कश्यप ने दीपावली एवं भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
breaking November 7, 2026
अनिल कुमार की ओर से क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
नगीना रानी ने दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
करतार नेगी ने दीपावली और भाई दूज पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?