By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राज्यपाल को BKTC के CEO थपलियाल ने भेंट किया निर्माल्य चंदन तुलसी का महाप्रसाद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > राज्यपाल को BKTC के CEO थपलियाल ने भेंट किया निर्माल्य चंदन तुलसी का महाप्रसाद
उत्तराखंड

राज्यपाल को BKTC के CEO थपलियाल ने भेंट किया निर्माल्य चंदन तुलसी का महाप्रसाद

Aarti Verma
Last updated: 2024/10/28 at 9:54 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बदरी केदार पहुंचकर की विश्व कल्याण की कामना,

राज्यपाल को BKTC के CEO थपलियाल ने भेंट किया निर्माल्य चंदन तुलसी का महाप्रसाद

बदरीनाथ/ केदारनाथ
उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने बदरी केदार पहुंचकर भगवान श्री बद्री विशाल एवं केदार बाबा की विशेष पूजा अर्चना की। राज्यपाल ने भगवान बद्री विशाल व केदार बाबा से प्रदेश, देश के साथ ही विश्व कल्याण की कामना की। भगवान बद्री विशाल के दर्शन के उपरांत बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने राज्यपाल को भगवान बद्री विशाल का निर्माल्य तुलसी चंदन महाप्रसाद के साथ अंगवस्त्र भेंट किया। जबकि केदारनाथ में मंदिर के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग एवं तीर्थ पुरोहित समाज ने राज्यपाल की पूजा अर्चना संपन्न करवा कर भगवान केदार बाबा का प्रसाद भेंट किया।

बद्रीनाथ धाम में इस दौरान उन्होंने माणा गांव की स्थानीय महिलाओं से भी मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। उन्होंने केदारनाथ वह बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत हो रहे कार्यों को लेकर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों से केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरुप समाने आने लगा है। उन्होंने मास्टर प्लान के कार्यों और बदरीनाथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए मंदिर समिति के साथ ही स्थानीय लोगों को आभार व्यक्त किया।

बीकेटीसी कार्यालय में उन्होंने जिलाधिकारी संदीप तिवारी से यात्रा व्यवस्थाओं के साथ मास्टर प्लॉन के कार्यों की जानकारी लेते हुए यात्री सुविधाओं के विकास के लिए सरकार की ओर से संचालित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने राज्यपाल को जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के अंतिम चरण में श्रद्धाओं की संख्या बढ़ रही है। जिसे देखते हुए दर्शनों के साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। बदरीनाथ मास्टर प्लान की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि धाम में प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सालय भवन, टूरिस्ट मैनेजमेंट सेंटर, सिविक एमनिटी सेंटर और रिवर फ्रंट के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। साथ ही कहा कि माणा गांव को वाइब्रेंट विलेज के रुप में चयनित किया गया है। जिसके तहत सीमांत गांव को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से संतृप्त करने का कार्य किया जा रहा है। बदरीनाथ यात्र मार्ग की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा मार्ग पर कमेड़ा, चटवापीपल और पगलनाला पर हो रही परेशानियों के स्थाई समाधान के लिये योजनाओं को लेकर कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान जिलाधिकारी संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, बीकेटीसी के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, एसडीएम चमोली आरके पांडे, एसडीएम ज्योतिर्मठ चन्द्रशेखर वशिष्ठ, पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे, श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक पंचायत के सदस्य डॉक्टर सुनील डिमरी सहित यात्रा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
केदारनाथ पहुंचने पर रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस के अधिकारी, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती,लक्ष्मी नारायण जुगरान, विनोद शुक्ला, राजकुमार तिवारी आदि ने राज्यपाल का स्वागत अभिनंदन किया।

You Might Also Like

राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

अनिल कुमार की ओर से क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

नगीना रानी ने दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

करतार नेगी ने दीपावली और भाई दूज पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

बड़ी खबर : रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी तलाश…

TAGGED: Badrinath, Dehradun news uttrakhand news, Kedarnath
Aarti Verma October 28, 2024 October 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article निर्धारित समयावधि के बाद कार्य गतिमान रखने पर उपकरण/मशीनरी जब्त तथा सम्बन्धितों के विरूद्ध होगी प्राथमिकी दर्जः डीएम
Next Article सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त, भूमि खुर्दबुर्द की शिकायतों पर त्वरित करें एसडीएमः डीएम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
नीरज कश्यप ने दीपावली एवं भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
breaking November 7, 2026
अनिल कुमार की ओर से क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
नगीना रानी ने दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
करतार नेगी ने दीपावली और भाई दूज पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?