By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त, भूमि खुर्दबुर्द की शिकायतों पर त्वरित करें एसडीएमः डीएम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त, भूमि खुर्दबुर्द की शिकायतों पर त्वरित करें एसडीएमः डीएम
उत्तराखंड

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त, भूमि खुर्दबुर्द की शिकायतों पर त्वरित करें एसडीएमः डीएम

Aarti Verma
Last updated: 2024/10/28 at 12:20 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त, भूमि खुर्दबुर्द की शिकायतों पर त्वरित करें एसडीएमः डीएम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन, दिए महत्वपूर्ण निर्देश…

देहरादून, 28 अक्टूबर 2024

जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 86 शिकायत प्राप्त हुई। आज प्राप्त शिकायतों में अधिकत्तर शिकायत भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण, आपसी विवाद, सहित शिक्षा, विद्युत, एमडीडीए, नगर निगम जलसंस्थान, जिला पंचायतीराज आदि विभागों से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर संबंधित उप जिलाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए समयबद्ध कृत कार्यवाही की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विकानगर क्षेत्र अंतर्गत क्लासिक बार के समीप डॉक्टरगंज ग्राम पंचायत नवाबगढ़ में भू माफिया द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को त्वरित कार्रवाई करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के महत्वपूर्ण निर्देशः

महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी।

जनता दर्शन/जनसुनवाई प्राप्त शिकायतों को गंभीरता के साथ समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी।

जनसुनवाई में ग्राम ठारण कुनवा में पेयजल योजना से संयोजन न करने की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता पेयजल को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मौजा चक रायपुर परगना परवाजून तहसील सदर में रास्ते पर अवैध कब्जा करने की शिकायत, ग्राम छमरोली में ग्राम समाज की भूमि पर भूमाफियों द्वारा कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए।

मेहुवाला माफी में भू माफियाओं द्वारा सरकारी भूमि खुर्द बुर्द करने तथा स्थानीय काश्तकारों को धमकाने परेशान करने की शिकायत एसडीएम सदर को त्वरित कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ग्राम बायला चकराता निवासी महिला द्वारा शिकायत की कि उनके द्वारा ईस्टहॉपटाउन में भूमि क्रय कर अन्य व्यक्ति को देखभाल हेतु दी गई अब वह व्यक्ति भूमि पर अपना हक जता रहा है तथा मारपीट कर रहा है, जिस पर एसडीएम विकासनगर को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विधानसभा चकराता अंतर्गत त्यूणी तहसील में जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाने के अनुरोध पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं जनसुनवाई में शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिभाग न किये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपर जिलाधिकारी को कारण पूछने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma October 28, 2024 October 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article राज्यपाल को BKTC के CEO थपलियाल ने भेंट किया निर्माल्य चंदन तुलसी का महाप्रसाद
Next Article विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने जताया पीएम व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर
उत्तराखंड October 22, 2026
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
उत्तराखंड October 22, 2026
देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?