By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मंत्री रेखा आर्या का महिला नीति पर अधिकारियों के साथ मंथन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मंत्री रेखा आर्या का महिला नीति पर अधिकारियों के साथ मंथन
उत्तराखंड

मंत्री रेखा आर्या का महिला नीति पर अधिकारियों के साथ मंथन

Aarti Verma
Last updated: 2024/10/29 at 4:59 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

मंत्री रेखा आर्या का महिला नीति पर अधिकारियों के साथ मंथन

मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए नीति में प्राइवेट सेक्टर में भी महिलाओं को आरक्षण दिए जाने पर ज़ोर दिया

प्रदेश भर की महिलाओं का सशक्तीकरण सुनिश्चित करेगी नीति: रेखा आर्या

9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के दिन नारीशक्ति को समर्पित की जाएगी महिला नीति: रेखा आर्या

मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के लाभार्थियों को हस्तांतरित की 338.10 लाख रुपये की धनराशि

देहरादून : आज प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों व महिला आयोग के सदस्यों के साथ प्रदेश में बन रही महिला नीति के फ़ाइनल ड्राफ्ट पर गहनता से विमर्श किया।

बैठक में महिला नीति को तैयार कर रहे महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और महिला आयोग के सदस्यों ने नीति के फ़ाइनल मसौदे को मंत्री रेखा आर्या के समक्ष रखा। मंत्री रेखा आर्या ने अपने ज़रूरी सुझाव देते हुए अधिकारियों को राज्य स्थापना दिवस यानी 9 नवम्बर तक तैयार करने के लिए निर्देशित किया है ।

मीडिया से बातचीत करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि महिला नीति उत्तराखण्ड के पहाड़ और मैदानी क्षेत्र समेत हर अंचल की महिलाओं की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बन रही है और किस प्रकार हम अपने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक, औद्योगिक तौर पर सशक्त और स्वावलंबी बना सकते हैं ऐसे सभी विषयों को इस नीति में निहित किया गया है।

रेखा आर्या ने कहा कि संबंधित सभी 60 विभागों में महिलाओं के हितों को देखते हुए जेंडर बजटिंग को कैसे सुनिश्चित किया जाए इसको भी नीति में शामिल किया गया है। महिला नीति का ध्येय है कि किस प्रकार उत्तराखंड के सर्वागींण विकास में प्रदेश की महिलाओं की सहभागिता और अधिक सुनिश्चित हो।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक समेत हर क्षेत्र में सशक्त करने के लिए नीति तैयार की जा रही है, साथ ही हमारा लक्ष्य एसडीजी रैंकिंग-2025 में उत्तराखण्ड की महिलाएं प्रथम स्थान पर अपनी जगह बनाये।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा नीति में ग्रामीण क्षेत्र की उद्यमी महिलाओं के उत्थान व उनके प्रोत्साहन के लिए भी नीति में बिंदु शामिल किए गए हैं। नीति के अनुसार महिला उद्यमियों के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए प्रोत्साहित करना और ग्रामीण क्षेत्र की उद्यमियों को सिंगल विंडो सिस्टम से जोड़कर उनको एक ऐसा मंच प्रदान करना है जिसमें उनके उत्पाद को मार्केट मिल सके और उनके उत्पाद की ब्रांडिंग की जा सके।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए नीति में प्राइवेट सेक्टर में भी महिलाओं को आरक्षण दिए जाने पर ज़ोर दिया है।

मंत्री रेखा आर्या ने लक्ष्य रखा है कि इस नीति को नौ नवम्बर के दिन यानी राज्य स्थापना दिवस के मौक़े पर प्रदेश की नारी शक्ति को समर्पित किया जाए।

इसके अतिरिक्त आज मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के लाभार्थियों को सितंबर और अक्टूबर माह की धनराशि जारी करते हुए कुल 338.10 लाख रुपये उनके खातों में हस्तांतरित किए। इन लाभार्थियों में सितंबर माह के 5646 और अक्टूबर माह के 5624 शामिल हैं।

इस बैठक में सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास चंद्रेश कुमार,निदेशक प्रशांत आर्य ,महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, CPO मोहित चौधरी समेत महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और महिला आयोग के सदस्य मौजूद रहे।

You Might Also Like

देहरादून के 30 क्षेत्रों में चला सुरक्षित बचपन अभियान, स्कूली बच्चों को बताए सुरक्षा और कानूनी अधिकार

ब्यानगढ़ में स्कूटी नदी में गिरने से युवक की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव…

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…

लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha arya
Aarti Verma October 29, 2024 October 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तरकाशी : धरासू पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया 2 युवकों को रेस्क्यू…
Next Article अल्मोड़ा, नैनीताल देखा डीएम बसंल का कार्य, जनमानस के कार्यों में रहते हैं तत्परः धन सिंह रावत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून के 30 क्षेत्रों में चला सुरक्षित बचपन अभियान, स्कूली बच्चों को बताए सुरक्षा और कानूनी अधिकार
उत्तराखंड October 27, 2026
ब्यानगढ़ में स्कूटी नदी में गिरने से युवक की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव…
उत्तराखंड October 27, 2026
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…
उत्तराखंड October 26, 2026
लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड October 26, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?