By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक में समस्याओं के निस्तारण पर जोर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक में समस्याओं के निस्तारण पर जोर
उत्तराखंड

जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक में समस्याओं के निस्तारण पर जोर

Aarti Verma
Last updated: 2024/11/21 at 10:33 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : 21 नवम्बर 2024, (जि.सू.का), मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला उद्योग मित्र की समस्याओं सिंगल विंडो की समीक्षा पीएम विश्वकर्म योजना की समीक्षा जनपद स्तरीय जिला नवाचार समिति के गठन के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योग मित्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ फास्टट्रैक पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को निर्देशित किया कि उद्योग मित्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें तथा जनपद में उद्योगों हेतु सुगम व्यवस्था बनाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि उद्योग मित्रों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में बताई गई समस्याओं के निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारी निरीक्षण करते हुए आख्या प्रस्तुत करेंगे।

औद्योगिक क्षेत्र मोहब्बेवाला में सड़कों पर अतिक्रमण तथा चौराहों पर विक्रम आदि अवैध रूप से पार्क किए जाने की शिकायतों पर मुख्य विकास अधिकारी ने पुलिस विभाग को नियमित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं औद्योगिक क्षेत्र लांघा रोड में सड़क बाउंड्री एवं हाईमास्क लाइट लगाने तथा पानी की निकासी के निस्तारण की मांग पर लोनिवि, नगर पंचायत सेलाकुई को कार्रवाई के निर्देश दिए गए साथ ही महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को कार्यवाही का फालोअप करने को निर्देशित किया।

उद्योग मित्रों ने अपने कामिकों की ईएसआई आदि समस्या बताते हुए कहा कि चिकित्सालयों द्वारा उपचार में सहयोग नही किया जा रहा है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने ईएसआई के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में अतिक्रमण की शिकायतों पर अभियान चलाते हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए, वहीं औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में सड़कों पर गड्डो की शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निरीक्षण करते हुए प्रभावी योजना बनाने के निर्देश दिए स्थायी कार्य होने तक सड़कों को मरम्मत कर गड्डे भरवाकर सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

सिंगल विंडो की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया की पोर्टल पर व्यवस्थाओं को सुगम बनाएं तथा यदि कहीं समस्या है तो विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय कर उसका निस्तारण कराएं। वहीं पीएम विश्वकर्मा की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि योजना अंतर्गत आवेदनों का परीक्षण करते हुए समयबद्ध प्रेषित किए जाएं ताकि इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ पात्रों को समयबद्ध मिल सके।

बैठक में अध्यक्ष उद्योग ऐसोसिएशन पंकज गुप्ता, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, महाप्रबन्धक जिला उद्योेग केन्द्र अंजली रावत, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं उद्योग ऐसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma November 21, 2024 November 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में लापरवाही पर इकॉन वाटरग्रेस मैनेजमेंट को नोटिस, ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी
Next Article विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के दिशा निर्देश में रक्तदान शिविर का आयोजन…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना
उत्तराखंड October 22, 2026
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर
उत्तराखंड October 22, 2026
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
उत्तराखंड October 22, 2026
देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?