By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उच्च शिक्षा को लेकर पैठाणी में हुआ महामंथन, विकास कार्यों को मिली नई गति
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > उच्च शिक्षा को लेकर पैठाणी में हुआ महामंथन, विकास कार्यों को मिली नई गति
उत्तराखंड

उच्च शिक्षा को लेकर पैठाणी में हुआ महामंथन, विकास कार्यों को मिली नई गति

Aarti Verma
Last updated: 2024/11/21 at 1:14 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

उच्च शिक्षा को लेकर विशेषज्ञों के साथ व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी बनास में हुआ महामंथन

देहरादून : 21 नवम्बर 2024ःउच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में उच्च शिक्षा परिषद की 11वीं बैठक ली। बैठक में उन्होंने कॉलेज के संबंधित कॉलेजों के रजिस्ट्रार व प्रोफेसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में विभिन्न कॉलेजों के विशेषज्ञों व शिक्षाविदों ने अपने-अपने विचार रखे।

बैठक में मंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर विकासखंडों में एक-एक डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए निशुल्क किताबे दी जाएंगी। कहा कि कॉलेजो में होने वाले प्रवेश, परीक्षा, छात्र संघ चुनाव व अन्य प्रोग्राम विश्व विद्यालय की देखरेख में होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हर कॉलेजो में सोलर पैनेल स्थापित किये जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेजो में एनसीसी के अलावा खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे छात्र-छात्राएं पठन-पाठन के साथ-साथ खेल गतिविधियों से भी लगाव रख सकेंगे।

मंत्री ने कहा कि प्रत्येक विश्व विद्यालय में वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राओं के सुझाव व उनके लेख को स्थान दिया जाएगा। उन्होंने समस्त कॉलेजों के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि हर ब्लाक में एक-एक गांव व एक-एक प्राइमरी स्कूल को गोद लें और शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें जागरूक करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करें। जिससे स्थानीय लोग रोजगार से जुड़ सकेंगे।

इससे पूर्व मंत्री ने विधानसभा श्रीनगर के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों की ओर तेजी से कार्य कर रही है, जिससे आम जनमानस को उसका लाभ समय पर भी मिल रहा है।

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विकासखंड पाबौ के खतगेड गांव में जाने वाली सड़क के डामरीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज विशल्ड में विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण विशल्ड के मुख्य सड़क से राजकीय इंटर कॉलेज विशल्ड तक डामरीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया। इसके बाद उन्होंने पाबौ में हेल्पज इंडिया की ओर से 270 दिव्यांगोंजनों को कृत्रिम अंग व अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया। वहीं उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने चिपलघाट में सीएसडी कैंटीन के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ भी किया। इसके उपरांत उन्होंने पैठाणी क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास के प्रवेश द्वारा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार निरंतर रूप से विकास कार्यों की ओर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत कई विकास कार्यों का कार्य पूर्ण हो चुका है जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।

You Might Also Like

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma November 21, 2024 November 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के दिशा निर्देश में रक्तदान शिविर का आयोजन…
Next Article देहरादून: SDRF उत्तराखंड पुलिस ने ढकरानी बैराज से एक अज्ञात शव किया बरामद…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना
उत्तराखंड October 22, 2026
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर
उत्तराखंड October 22, 2026
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
उत्तराखंड October 22, 2026
देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?