By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राजस्व प्राप्ति की समीक्षा बैठक: विभागीय लक्ष्यों की प्रगति पर विस्तृत निर्देश जारी…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > राजस्व प्राप्ति की समीक्षा बैठक: विभागीय लक्ष्यों की प्रगति पर विस्तृत निर्देश जारी…
उत्तराखंड

राजस्व प्राप्ति की समीक्षा बैठक: विभागीय लक्ष्यों की प्रगति पर विस्तृत निर्देश जारी…

Aarti Verma
Last updated: 2024/11/29 at 3:03 PM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

अपर मुख्य सचिव वित्त आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को मुख्य सचिव सभागार, सचिवालय में राज्य कर, स्टाॅम्प एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, खनन, वन, परिवहन एवं ऊर्जा विभाग की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम विभागवार राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु की गई कार्यवाही तथा राजस्व प्राप्ति हेतु पिछली बैठक में दिए गये निर्देशों की समीक्षा की गई।

अपर मुख्य सचिव द्वारा राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों को समयबद्व रूप से प्राप्त किये जाने की आवश्यकता को इंगित किया गया तथा सभी विभागों के अधिकारियों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिये गये।

समीक्षा के क्रम में स्पष्ट हुआ कि आज की तिथि तक राज्य के स्वंय का कर राजस्व में (Own Source Revenue)बजट अनुमानों के सापेक्ष लगभग 61% की प्राप्ति हो चुकी हैं।

कर राजस्व से सम्बन्धित प्रमुख विभागों यथा राज्य कर विभाग के अन्तर्गत बजट अनुमानों के सापेक्ष एस 0जी0एस0टी0 में 60% तथा वैट में 69% की राजस्व प्राप्ति हो चकी है।

इसी प्रकार आबकारी के अन्तर्गत 66%, स्टाॅम्प तथा पंजीकरण शुल्क के अन्तर्गत 64%, वाहन कर के अन्तर्गत 59%, ऊर्जा कर राजस्व के अन्तर्गत 44% की प्राप्ति अब तक हो चुकी है।

करेत्तर (Non Tax)राजस्व से संबंधित प्रमुख विभागों यथा खनन के अन्तर्गत बजट अनुमानों के सापेक्ष 69% तथा वन के अन्तर्गत 47% की प्राप्ति हुई है। आनंद बर्धन द्वारा ऊर्जा, वन, तथा एस0जी0एस0टी0 में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति करने हेतु विशेष ध्यान दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में राज्य कर विभाग के अधिकारियों को अपवंचकों पर अंकुश लगाये जाने हेतु Artificial Intelligence का उपयोग करने तथा सर्विस सेक्टर से समुचित राजस्व प्राप्ति करने के निर्देश दिए।

आबकारी विभाग के अधिकारियों को बकाया वसूली के लिए निर्देशित किया गया।

खनन विभाग के अधिकारियों को समाप्त हो रही Lease एवं Clearances आदि के नवीनीकरण हेतु समय से पहले आवेदन करने एवं नए क्षेत्रों में अतिरिक्त खनन की सम्भावना हेतु सर्वेक्षण किये जाने, सारे प्रकरणों को PM Gati Shakti Portal पर अपलोड करने, खनन निदेशालय द्वारा Mining Plan तथा तदसम्बन्धी स्वीकृतियों की Timeline निर्गत करने, यथा आवश्यक प्रकरणों में EC तत्काल अप्लाई करने तथा 15 दिनों में पुनः समीक्षा बैठक करवाने के निर्देश दिए गए।

वन विभाग के अधिकारियों को सभी चैक पोस्टों पर National Transit Pass System को क्रियान्वित करने, वन डिपोे में निर्मित शेड पर सोलर पैनल लगाये जाने, Working plan में 1000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों को भी सम्मिलित करने एवं सर्किल वाइज राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य व उनकी वसूली की समीक्षा करने हेतु अग्रेत्तर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये। साथ ही राजस्व प्राप्ति की माहवार समीक्षा करने एवं अगले 4 महीने में कितना राजस्व अर्जित कर लेंगे, उसकी कार्ययोजना वित्त विभाग को उपलब्ध कराने को निर्देशित किया।

अगली समीक्षा बैठक में लीसा , इको टूरिज्म एवं जड़ी बूटी से समुचित राजस्व अर्जन पर केंद्रित विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए। यह भी निर्देशित किया गया कि वन विभाग प्रमुख सचिव वन की अध्यक्षता में विभागीय राजस्व अभिवृद्धि के लिए आन्तरिक समीक्षा कर लें।

परिवहन विभाग के अधिकारियों को विभिन्न करों को युक्तिकरण (Rationalization) किये जाने की सम्भावनाओं का पता लगााने, बाहर से आने वाले वाहनों पर टोल टैक्स के साथ ही फास्ट टैग के माध्यम से Green Cess वसूली, ANPR कैमरा के सम्बन्ध में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया।

इसी प्रकार ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को शहरी क्षेत्र में प्रीपेड मीटर की कार्यवाही शीघ्र करने, बिलिंग एफिशिएंसी व कलेक्शन एफिशिएंसी बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।

आनंद बर्धन द्वारा वन,राज्य कर ,खनन तथा परिवहन आदि विभागों में ANPR कैमरा का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सचिव वित्त दिलीप जावलकर, बृजेश संत, एच0 सी0 सेमवाल, अपर सचिव सी0 रविशंकर, डाॅ0 इकबाल अहमद, विनीत कुमार, एन के जोशी, मनमोहन मैनाली, एम0 डी0 वन विकास निगम गिरिजा शंकर पांडे, एम0डी0 यू0पी0सी0एल0 अनिल यादव, एम0डी0 पिटकुल ध्यानी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma November 29, 2024 November 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article प्रदेश में ऐतिहासिक होगी राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी, हम मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आयोजन को बनाएंगे पूरी तरह से सफल- रेखा आर्या
Next Article भिक्षावृत्ति में लिप्त दो बालिकाओं का रेस्क्यू, बाल कल्याण समिति के संरक्षण में पहुंचाया गया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया
उत्तराखंड October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
उत्तराखंड October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?