By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई सेवा जरूरी: महाराज
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई सेवा जरूरी: महाराज
उत्तराखंड

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई सेवा जरूरी: महाराज

Aarti Verma
Last updated: 2025/03/27 at 4:06 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई सेवा जरूरी: महाराज

पर्यटन मंत्री बोले भारत नेपाल के बीच है रोटी बेटी का संबंध

देहरादून : प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित इण्डो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव 2025 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को रेंजर्स ग्राउंड में 20 मार्च से चल रहे कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित इण्डो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव 2025 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों से रोटी और बेटी का रिश्ता रहा है। दोनों देशों के बीच आपसी भाईचारे के साथ-साथ प्रगाढ़ व्यापारिक, धार्मिक और सांस्कृतिक सम्बन्ध रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के मध्य पर्यटकों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिये फरवरी माह में महेन्द्रनगर नेपाल भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा देहरादून से काठमांडू एवं पोखरा (नेपाल) तक बस सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया था। इस सम्बन्ध में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी अनुरोध किया है।

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री महाराज ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच पर्यटन, आर्थिक सम्बन्धों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिये जरूरी है कि नेपाल के साथ-साथ भारत के यात्रियों के प्रवेश की प्रक्रिया को सरल बनाया जाय। उन्होंने कहा कि नेपाल पशुपतिनाथ मंदिर और भारत के श्री केदारनाथ धाम, वाराणसी, हरिद्वार और देहरादून जैसे धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले पर्यटन सर्किट की स्थापना से दोनों देशों के बीच पर्यटन में वृद्धि हो सकती है।

श्री महाराज ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये दोनों देशों की बीच हवाई सेवाओं की स्थापना से यात्रा में काफी सुविधा हो सकती है। इस पर भी हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान श्री महाराज ने इण्डो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव भारत और नेपाल द्वारा लगाए गए विभिन्न स्थलों का भ्रमण करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा।

इस अवसर पर कंचनपुर वाणिज्य संघ के अध्यक्ष पीतांबर जोशी, वीर गोरख कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा, मेध बहादुर थापा, हेमंत कोचर, हेल्प क्रास संस्था के संस्थापक विशाल थापा, संजय सिंह, सुयश अग्रवाल एवं पंकज गुप्ता आदि मौजूद थे।

*निशीथ सकलानी*
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं

विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…

चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…

रुड़की में अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर हुआ हादसा

सिमोग में दशहरा पर्व की धूम, सतपाल महाराज ने शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister Satpal Maharaj
Aarti Verma March 27, 2025 March 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article व्यापार मंडलो व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने एसएसपी देहरादून से की भेंट
Next Article जनपद पौड़ी: देवप्रयाग क्षेत्रांतर्गत गहरी खाई में गिरे व्यक्ति का SDRF ने किया शव बरामद…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
उत्तराखंड October 21, 2026
विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…
उत्तराखंड October 20, 2026
चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…
उत्तराखंड October 20, 2026
रुड़की में अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर हुआ हादसा
उत्तराखंड October 20, 2026
सिमोग में दशहरा पर्व की धूम, सतपाल महाराज ने शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन
उत्तराखंड October 20, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?