By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अंकिता हत्याकांड में में तीनों अभियुक्तों को उम्रकैद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > breaking > अंकिता हत्याकांड में में तीनों अभियुक्तों को उम्रकैद
breaking

अंकिता हत्याकांड में में तीनों अभियुक्तों को उम्रकैद

Aarti Verma
Last updated: 2025/05/30 at 9:41 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों अभियुक्तों को उम्रकैद

धामी सरकार ने मामले में कोर्ट में की प्रभावी पैरवी

परिजनों की मांग पर तीन बार बदले गए सरकारी वकील

जांच को तेजतर्रार आईपीएस रेणुका देवी के नेतृत्व में गठित की एसआईटी

देहरादून। अपर जिला न्यायाधीश कोटद्वार की अदालत ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह और उनकी सरकार शुरू से ही गंभीर रही है। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार ने कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रखी।

घटना के बाद आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे डालने के बाद कोर्ट में भी इस मामले में प्रभावी पैरवी की।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटद्वार की अदालत ने दो वर्ष आठ महीने बाद अंकिता हत्याकांड के मामले में अपना फैसला सुनाया है।

अभियुक्त पुलकित आर्य को धारा 302 / 201 / 354 ए आईपीसी और धारा 3(1) डी आईटीपीए एक्ट में दोषी पाया गया है। अन्य दोनों अभियुक्तों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को धारा 302 / 201 आईपीसी व धारा 3 (1) डी आईटीपीए एक्ट में दोषी करार दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए अपने स्तर से हरसंभव कार्रवाई की है।

घटना की जांच के लिए राज्य की तेजतर्रार और कर्मठ आईपीएस अधिकारी डीआईजी पी रेणुका देवी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी गई। आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छुपाने, छेड़खानी और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने के साथ ही गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया।

कोर्ट में धामी सरकार की ओर से हर स्तर पर प्रभावी पैरवी की गई है। शासकीय अधिवक्ताओं के जोरदार विरोध पर आरोपियों की ओर से दाखिल की गई जमानत अर्जी हर बार खारिज कर दी गई।

यही नहीं अंकिता के परिजनों की मांग पर तीन बार सरकारी वकील बदल दिए गए। जांच दल ने मामले में 500 पन्नों की चार्ज शीट तैयार की । साथ ही 100 गवाहों के बयान भी शामिल किए गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के परिजनों को भरोसा दिलाया था कि सरकार बेटी अंकिता को पूरा न्याय दिलाएगी। आज अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने पर यह उनका यह भरोसा पूरा हुआ है।

उत्तराखण्ड सरकार इस मामले में शुरू से ही अंकिता के परिवार के साथ खड़ी रही है। अंकिता के परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक मदद देने के साथ ही बेटी अंकिता के भाई और उसके पिता को सरकारी नौकरी दी गई है।

You Might Also Like

धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

कांवड़ मेला-2026: कांगड़ा घाट पर SDRF की सतर्कता से टलीं सात बड़ी दुर्घटनाएं, गंगा में डूब रहे 07 श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़ : NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा- “देश के युवाओं का भविष्य सर्वोपरि”

कोरोनेशन अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, पीआरओ पर कार्रवाई और संयुक्त जांच समिति गठित

देवभूमि के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा, मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में NSG ने रचा इतिहास

Aarti Verma May 30, 2025 May 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सार्वजनिक स्थान पर मार-पीट व हुड़दंग कर माहौल खराब करने वालो को दून पुलिस ने सिखाया मर्यादा का पाठ
Next Article राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने की मानसून सत्र को लेकर तैयारियों की समीक्षा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?