By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम
उत्तराखंडस्वास्थ्य

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम

Aarti Verma
Last updated: 2025/06/05 at 8:47 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

स्वास्थ्य विभाग को मिले 220 नए चिकित्साधिकारी

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम

नव चयनित चिकित्सकों की जल्द होगी दूरस्थ क्षेत्रों में तैनाती

देहरादून, 05 जून 2025
सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 220 नये चिकित्साधिकारी मिल गये हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने मंगलवार को चिकित्साधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित चिकित्सकों को शीघ्र ही पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी। जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और अधिक सुदृढ़ होगी।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अथक प्रयासों और निरंतर विभागीय समीक्षा के उपरांत स्वास्थ्य विभाग ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत चिकित्साधिकारी (बैकलॉग) के 276 रिक्त पदों का अधियाचन भेजा था। जिसके क्रम में चयन बोर्ड ने 27 फरवरी 2025 को रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। इसके बाद 7 से 20 मई तक साक्षात्कार आयोजित किए गए। जिसके उपरांत चयन बोर्ड ने कुल 220 योग्य अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है।

कुछ आरक्षित श्रेणियों में पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण नियमानुसार पदों को अग्रेनीत कर दिया गया है। इनमें अनारक्षित श्रेणी के दिव्यांगजन उपश्रेणी के 19, अनुसूचित जाति के दिव्यांगजन उपश्रेणी के 9, अनुसूचित जनजाति के दिव्यांगजन उपश्रेणी के एक, अन्य पिछड़ा वर्ग के दिव्यांगजन उपश्रेणी के दो और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के दिव्यांगजन उपश्रेणी के चार पद शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति श्रेणी के अंतर्गत राज्य आंदोलनकारी या उनके आश्रितों के 17, अनुसूचित जाति के राज्य आंदोलनकारी आश्रित का एक और अन्य पिछड़ा वर्ग के तीन पदों पर भी कोई पात्र अभ्यर्थी नहीं मिला। चयनित चिकित्सकों को शीघ्र ही प्रदेशभर के पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के चिकित्सालयों में तैनाती दी जायेगी। नये चिकित्सकों के आने से जहां प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होगी वहीं पर्वतीय व दूरथा क्षेत्रों में आम लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्साधिकारियों (बैकलॉग) के 220 पदों का चयन परिणाम घोषित कर दिया है। सभी चयनित चिकित्सकों को शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्र की चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दी जायेगी। इन चिकित्सकों के आने से प्रदेश के सुदूरवर्ती इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी और सरकार का अंतिम गांव तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प भी सिद्ध होगा। – डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma June 5, 2025 June 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article कोविड-19 को लेकर राज्य में स्थिति पूरी तरह सामान्य, लेकिन एहतियात जरूरी : डॉ. आर. राजेश कुमार
Next Article पौड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर और टप्पेबाज सुनील उर्फ सोनू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?