By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डोईवाला क्षेत्र में नाबालिक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के प्रकरण में एसएसपी देहरादून द्वारा मृतका के परिजनों से की मुलाकात
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > डोईवाला क्षेत्र में नाबालिक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के प्रकरण में एसएसपी देहरादून द्वारा मृतका के परिजनों से की मुलाकात
उत्तराखंड

डोईवाला क्षेत्र में नाबालिक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के प्रकरण में एसएसपी देहरादून द्वारा मृतका के परिजनों से की मुलाकात

Aarti Verma
Last updated: 2025/07/06 at 11:33 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून:  06/07/2025,

महिलाओं और बच्चों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

डोईवाला क्षेत्र में नाबालिक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के प्रकरण में एसएसपी देहरादून द्वारा मृतका के परिजनों से की मुलाकात

प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई का दिलाया विश्वास

पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच व गुणवत्तापूर्ण विवेचना हेतु एसपी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में गठित की गई विशेष टीम

टीम द्वारा प्रभावी साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर सभी भौतिक/ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के किया जायेगा वैज्ञानिक परीक्षण

घटना में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध ठोस साक्ष्य संकलित कर उनके विरुद्ध न्यायालय में भी की जायेगी प्रभावी पैरवी

प्रकरण में फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर जुटाए आवश्यक साक्ष्य

डॉक्टरो के पैनल जिसमें महिला डॉक्टर भी शामिल द्वारा किया गया मृतिका के शव का पोस्टमार्टम, प्रारंभिक जानकारी से मृतिका के साथ किसी प्रकार का सेक्सुअल एसॉल्ट/शारीरिक चोटों का होना नहीं आया प्रकाश में

अभियोग में नामजद अभियुक्त तथा संदिग्धों के संबंध में की जा रही साक्ष्य संकलन की कार्यवाही, साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल की जायेगी कार्यवाही

प्रकरण में लोगों को गुमराह करने,कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले लोग भी हुए चिन्हित, जल्द उन पर भी पुलिस एक्शन की तैयारी

05-07-2025 को डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत कुड़कावाला में स्थित एक क्रेशर में एक नाबालिक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा आज  06/07/2025 को कोरोनेशन अस्पताल जाकर मृतक बच्ची के परिजनों व परिचितों से मुलाकात की गई। इस एदौरान एसएससी देहरादून द्वारा मृतका के परिजनों को विश्वास दिलाया कि घटना की निष्पक्षता से विवेचना कर घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच तथा गुणवत्तापूर्ण विवेचना हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एसपी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसमें स्थानीय पुलिस के साथ AHTU, एसओजी तथा फील्ड यूनिट प्रभारियों को रखा गया है, जिनके द्वारा संपूर्ण घटनाक्रम के सभी पहलुओं की विस्तृत एवं गुणवत्तापरक विवेचना करते हुए घटना में सम्मिलित सभी अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जाएगी साथ ही घटना के समय पीड़िता के साथ मौजूद अन्य बालिकाओं की स्वतंत्र काउंसलर के माध्यम से काउंसलिंग कर उनसे घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी व घटना से जुड़े सभी भौतिक/ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों व प्राप्त जानकारियों का वैज्ञानिक परीक्षण/ विश्लेषण करते हुए घटना में शामिल/प्रकाश में आये अभियुक्तों के विरुद्ध मा० न्यायालय में अभियोग की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जायेगी।

घटना में पुलिस द्वारा घटनास्थल को सील किया गया है तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल की फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी कर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है।

पुलिस द्वारा डॉक्टर के पैनल जिसमें महिला डॉक्टर भी शामिल से मृतिका के शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई गई। पोस्टमार्टम से जानकारी करने पर पता लगा मृतिका के साथ किसी प्रकार का सेक्सुअल असॉल्ट/शारीरिक चोटों के होने की बात प्रकाश में नहीं आयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

उक्त पूरे प्रकरण में पुलिस द्वारा लोगों को गुमराह करने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले लोगों को भी चिन्हित किया गया है जल्द उन पर भी पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करेगी।

You Might Also Like

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma July 6, 2025 July 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article कार्बेट नेशनल पार्क में सीएम धामी ने किया जंगल सफारी का अनुभव, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में 1000 से अधिक पौधे रोपे
Next Article गरीबों को इंसाफ के बदले पुलिस ने फटकारी लाठियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?