By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कांवड़ यात्रा के चलते हरिद्वार में 14 से 23 जुलाई तक स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > कांवड़ यात्रा के चलते हरिद्वार में 14 से 23 जुलाई तक स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित…
उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा के चलते हरिद्वार में 14 से 23 जुलाई तक स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित…

Aarti Verma
Last updated: 2025/07/10 at 11:29 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

इस जिले में 14 से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित

हरिद्वार- कावड़ यात्रा में ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी चल रही है। हरिद्वार जिले में सावन के महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए स्कूल और कॉलेज में छुट्टियों की घोषणा की गई है. कांवड़ मेले के दौरान भारी संख्या में कांवडिए यहां आते हैं ऐसे में कई जगहों पर ट्रैफिक रूट को डायवर्ट करना पड़ता है जिसके देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए 14 से 23 जुलाई तक हरिद्वार के सभी स्कूल-कॉलेज रखने का आदेश जारी किया है।
हरिद्वार जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्‍था को देखते हुए ये फैसला लिया है. इस दौरान ऑफलाइन क्लास पूरी तरह से बंद रहेंगी और सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही पढ़ाई होगी. ये आदेश सरकारी, गैर-सरकारी, तकनीकी, उच्च शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ियों पर भी लागू रहेगा. डीएम मयूर दीक्षित ने सभी संस्थानों को आदेश जारी कर दिए हैं।

डीएम ने सभी स्कूल और शिक्षण संस्थानों को समय रहते ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था करने के लिए कहा है ताकि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित न हो. कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन का एहतियात बरतते हुए ये कदम उठाया है. जिला प्रशासन की कोशिश है कि छात्रों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों पर फोकस किया जा सके और सुचारू रूप से काम हो सके।

डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कांवड़ मेले के दौरान प्रतिदिन कांवड़ियो का आवागमन बढ़ने से सड़क मार्गों पर काफी भीड़ हो जाती है जिसे देखते हुए आने वाले दिनों में कांवड़ियों के आवागमन के लिए मार्ग बंद या डायवर्ट किया जाना है. ऐसे में स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को होने वाली कठिनाई और सुरक्षा को ध्यान में शैक्षिक संस्थानों में 14 से 23 जुलाई तक दस दिन को अवकाश घोषित किया जाता है। ये आदेश हरिद्वार जिले के अंतर्गत आने वाले सभी प्रकार के शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा. इसके अंतर्गत जनपद में स्थित तमाम 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल, सभी डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय, तकनीकी और प्राविधिक संस्थान और सभी आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Haridwar news
Aarti Verma July 10, 2025 July 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी खबर : कल नहीं खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी…
Next Article उत्तराखंड में लागू होगा गुजरात का सहकारिता मॉडलः डॉ. धन सिंह रावत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?