By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में लागू होगा गुजरात का सहकारिता मॉडलः डॉ. धन सिंह रावत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में लागू होगा गुजरात का सहकारिता मॉडलः डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड

उत्तराखंड में लागू होगा गुजरात का सहकारिता मॉडलः डॉ. धन सिंह रावत

Aarti Verma
Last updated: 2025/07/10 at 1:09 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तराखंड में लागू होगा गुजरात का सहकारिता मॉडलः डॉ. धन सिंह रावत

विभागीय अधिकारियों के साथ सहकारी संस्थानों का किया भ्रमण

पंचमहाल जिले में स्थानीय सहकारिता मॉडल की खूबियों को सराहा

अहमदाबाद/देहरादून : 10 जुलाई 2025,

उत्तराखंड के सहकारी बैंकों में ग्राहक सेवाओं में सुधार व विस्तार के लिये गुजरात के सहकारिता मॉडल का अनुसरण किया जायेगा, साथ ही बैंकों में डिजिटल प्रणाली का उपयोग कर उपभोक्ताओं को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं दी जायेगी। इसके अलावा गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) की वसूली को भी ठोस रणनीति बनाई जायेगी।

 

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुजरात दौरे के दौरान आज कई सहकारी संस्थानों का भ्रमण किया। जिसमें पंचमहाल जिला सहकारी बैंक, नेक्स्ट इकोनॉमिकल सर्विस कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड तथा आशापुरा छरिया मिल्क सोसाइटी शामिल है। डॉ. रावत ने पंचमहाल जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय में बैंक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें वहां के अधिकारियों ने बैंक की कार्य-प्रणाली, ग्राहक सेवा सुधार एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पंचमहाल जिला सहकारी बैंक 1955 में स्थापित किया गया था और विगत सात दशकों से क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर डॉ. रावत ने उत्तराखंड की सहकारी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सहकारी बैंकों में ग्राहक सेवाओं में सुधार व विस्तार के लिये गुजरात मॉडल का अनुसरण किया जायेगा।

इसके पश्चात डॉ. रावत ने नेक्स्ट इकोनॉमिकल सर्विस कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने समिति की पूर्ण कंप्यूटरीकृत प्रणाली, महिला सहायता समूहों एवं कृषकों के सशक्तिकरण हेतु किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इसके अलावा उन्होंने आशापुरा छरिया मिल्क सोसाइटी का भी भ्रमण किया, जो स्थानीय पशुपालकों, विशेषकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है।

डॉ. रावत ने इस दौरान पंचमहाल की सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड के डेयरी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दुग्ध उत्पादन, संग्रहण, गुणवत्ता नियंत्रण व किसानों को उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने डेयरी क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों और पशुपालकों के सशक्तिकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। जिस पर डॉ. रावत ने सहकारी दुग्ध संघ की दुग्ध उत्पादन, संग्रहण, विपणन और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था की सराहना की और कहा कि यह मॉडल उत्तराखंड के लिए भी अनुकरणीय है।

इस अवसर पर सचिव सहकारिता बीवीआरसी पुरुषोत्तम, निबंधक सहकारिता डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल, मंगला त्रिपाठी, प्रबंध निदेशक राज्य सहकारी बैंक उत्तराखंड प्रदीप मेहरोत्रा उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma July 10, 2025 July 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article कांवड़ यात्रा के चलते हरिद्वार में 14 से 23 जुलाई तक स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित…
Next Article आप ग्रामवासियों को कहीं जाने की नही है आवश्यकता; प्रशासन हरदम खड़ा यहीं आपके समक्षः डीएम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?