By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: फिट उत्तराखंड अभियान का आगाज 18 से : रेखा आर्या
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > breaking > फिट उत्तराखंड अभियान का आगाज 18 से : रेखा आर्या
breaking

फिट उत्तराखंड अभियान का आगाज 18 से : रेखा आर्या

Aarti Verma
Last updated: 2025/09/16 at 12:48 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

फिट उत्तराखंड अभियान का आगाज 18 से : रेखा आर्या

फिट उत्तराखंड का अलग पोर्टल और मोबाइल एप जारी होगा

2 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए हजारों लोगों को जोड़ा जाएगा

देहरादून, 16 सितंबर,  18 सितंबर से प्रदेश में फिट उत्तराखंड अभियान का आगाज होने जा रहा है। मंगलवार को खेल विभाग की बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसके समेत कई अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि फिट उत्तराखंड अभियान की तैयारी काफी दिनों से की जा रही थी और 18 सितंबर को मुख्यमंत्री इसके विशेष पोर्टल व मोबाइल ऐप का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 2 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए प्रदेश के हर आयु वर्ग के हजारों लाखों लोगों को एप और पोर्टल से जोड़ने के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह अभियान हर आयु वर्ग के लोगों को उनके स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से चलाया जा रहा है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खेल महाकुंभ नाम से होने वाला खेल आयोजन इस साल से नए फॉर्मेट में कराया जाएगा और इसका नाम सीएम कप होगा। इसकी प्रतिस्पर्धाएं न्याय पंचायत स्तर से शुरू होकर प्रदेश स्तर तक आयोजित की जाएगी। यह आयोजन 1 अक्टूबर से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अतिरिक्त बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए बजट की व्यवस्था पहले से करने के निर्देश दिए, जिससे कि खिलाड़ियों को समय से पैसा पहुंचाया जा सके। साथ ही खेल विभाग में नियुक्त संविदा प्रशिक्षकों के मानदेय के लिए भी बजट का प्रबंध पहले से करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने की दिशा में हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर खेल निदेशक अजय अग्रवाल, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई, उपनिदेशक शक्ति सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

कांवड़ मेला-2026: कांगड़ा घाट पर SDRF की सतर्कता से टलीं सात बड़ी दुर्घटनाएं, गंगा में डूब रहे 07 श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़ : NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा- “देश के युवाओं का भविष्य सर्वोपरि”

कोरोनेशन अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, पीआरओ पर कार्रवाई और संयुक्त जांच समिति गठित

देवभूमि के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा, मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में NSG ने रचा इतिहास

Aarti Verma September 16, 2025 September 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article लोनिवि मंत्री के निर्देश के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों-पुलों की मरम्मत का काम शुरू
Next Article उत्तराखंड में सीएम धामी ने किया स्वच्छ उत्सव-2025 का आगाज़, पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?