By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सीएम के निर्देश, जनता दरबार में एडीएम ने सुनी लोगों की फरियाद, कई मामलों का मौके पर निस्तारण
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > सीएम के निर्देश, जनता दरबार में एडीएम ने सुनी लोगों की फरियाद, कई मामलों का मौके पर निस्तारण
उत्तराखंड

सीएम के निर्देश, जनता दरबार में एडीएम ने सुनी लोगों की फरियाद, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

Aarti Verma
Last updated: 2025/10/27 at 3:31 PM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

सीएम के निर्देश, जनता दरबार में एडीएम ने सुनी लोगों की फरियाद, कई मामलों का मौके पर निस्तारण।

ऋषिकेश निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला की संपत्ति कब्जाने का मामला, एसपी को सौंपी जांच

बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी को मिलेगा न्याय, एसडीएम कोर्ट में भरण पोषण एक्ट में वाद दर्ज

आर्थिक तंगी से जूझ रही निसहाय, दुखी महिला पूजा व कुसुम देवी को आर्थिक सहायता, एसडीएम को जांच रिपोर्ट के साथ प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश

जनता दर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंचे 134 फरियादी, अधिकांश का मौके पर ही समाधान

डीएम के निर्देश, जनता की सुनवाई, जनता के हित में, एडीएम ने सुनी हर आवाज।

देहरादून। 27 अक्टूबर 2025 

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, सीमांकन, अतिक्रमण, मार-पीट, प्रमाण पत्र, आपदा से क्षतिपूर्ति सहायता, आर्थिक सहायता, भरण पोषण, सामाजिक सुरक्षा योजना आदि से जुड़ी 134 समस्या/शिकायतें दर्ज हुई। अपर जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

जनता दरबार में ऋषिकेश निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला चम्पागिरी ने अपनी ही बेटी के पुत्र पर उनकी संपत्ति कब्जाने की नीयत से उन्हें जान से मारने की धमकी देने और हर रोज मारपीट करने की शिकायत पर एडीएम ने एसपी ग्रामीण को तत्काल मामले की जांच कर दोषियों पर कडी कार्रवाई करने को कहा।

सुद्वोवाला निवासी बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी ने बड़े बेटे पर उत्पीड़न करने, देखभाल न करने और छोटे भाई की मृत्यु के बाद उसके हिस्से की जमीन कब्जाने के लिए मारपीट की शिकायत पर एडीएम ने विकासनगर एसडीएम को भरण पोषण एक्ट के तहत वाद दर्ज करते हुए मामले का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। बल्लुपुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दामाद द्वारा उनके मकान पर कब्जा करने और मारमीट करने की शिकायत पर एसपी सिटी को मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मोथरोवाला निवासी पूजा ने अपनी तंग आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बताया कि उसकी तीन बेटियां है। पति की दोनों किड़नी खराब है। बच्चों की परवरिश एवं पढ़ाई रूक गई है। नत्थनपुर निवासी कुसुम देवी ने पति के मृत्यु के बाद अपनी आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। इस पर अपर जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को मामले की जांच कर आर्थिक सहायता हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अजबपुरखुर्द निवासियों ने सीवर लाइन कार्य, पुलिया का नव निर्माण, सड़क एवं नालियों के निर्माण कार्य पूरा न होने की शिकायत पर शहरी विकास विकास विभाग को तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। बादामवाला में सड़क की नाली बंद होने से आवासीय भवन एवं कृषि भूमि में जल जमाव की समस्या पर अधिशासी अभियंता लोनिवि को नाली खुलवाने हेतु शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोटि कनसार निवासी व्यक्ति ने राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज न होने की समस्या पर एसडीएम चकराता को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

रायपुर निवासी संदीप कुमार पाल ने प्रॉपर्टी डीलर पर धोखाधडी करने और पैसे न लौटाने की शिकायत पर सीओ पुलिस को विधिवत कार्रवाई करने को कहा गया। राजेन्द्र नगर निवासी गीता धवन ने मकान कब्जाने की नीयत से किराएदार द्वारा घर खाली न करने की शिकायत पर एसडीएम और सीओ सिटी को किराया एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान पीडित लोगों ने भूमि का सीमांकन, रजिस्ट्री, अवैध कब्जा हटवाने से जुड़ी तमाम शिकायतें एडीएम के समक्ष रखी। जनता दरबार में उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह, विवेक राजौरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, डीपीओ जितेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

 

You Might Also Like

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma October 27, 2025 October 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article CM धामी ने किया ‘‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ…
Next Article एफआरआई में अधिकारियों ने किया आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?