By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: स्वास्थ्य विभाग में 287 चिकित्सकों की और होगी भर्ती
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > स्वास्थ्य विभाग में 287 चिकित्सकों की और होगी भर्ती
उत्तराखंडस्वास्थ्य

स्वास्थ्य विभाग में 287 चिकित्सकों की और होगी भर्ती

Aarti Verma
Last updated: 2025/10/31 at 1:03 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

स्वास्थ्य विभाग में 287 चिकित्सकों की और होगी भर्ती

शासन ने भेजा चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन

देहरादून, 31 अक्टूबर 2025

सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शीघ्र ही 287 चिकित्सकों की और भर्ती होगी। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मंजूरी के उपंरात शासन ने उक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिये उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया है। जिसमें अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष व अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। सीधी भर्ती के इन पदों के लिये शीघ्र ही बोर्ड द्वारा भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया जायेगा।

राज्य सरकार प्रदेश में निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में जुटी है। सरकार द्वारा जहां अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है वहीं इन अस्पतालों में चिकित्सक सहित अन्य मेडिकल स्टॉफ की भी निरंतर भर्ती की जा रही है।

विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों से विभाग को शीघ्र ही 287 और चिकित्सक मिलेंगे। इसके लिये विभाग ने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत साधारण ग्रेड के 287 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन स्तर से इन पदों पर सीधी भर्ती हेतु उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया गया है। जिसमें 231 पद सीधी भर्ती और 56 बैकलाग के पद शामिल है।

बोर्ड को भेजे गये अधियाचन में सीधी भर्ती हेतु आयु सीमा संबंधी प्राविधानों को स्पष्ट किया गया है। जिसके तहत आगामी भर्ती विज्ञापन में आयु सीमा संबंधी प्रविधानों का स्पष्ट उल्लेख किया जायेगा और जिस कैलेण्डर वर्ष में पद विज्ञापित किये जायेंगे, उस वर्ष की 01 जुलाई को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिये।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही चयन बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि विगत दो माह पूर्व चयन बोर्ड के माध्यम से प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में चिकित्साधिकारी (बैकलॉग) के 220 पदों पर चयनित डॉक्टरों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र के चिकित्सा इकाईयों में नियुक्ति दी गई। जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत हुई है।

राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विभाग में चिकित्सकों के 287 रिक्त पदों को शीघ्र भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया गया है।- डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma October 31, 2025 October 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जिलाधिकारी सविन बंसल ने दून स्मैशर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया उद्घाटन…
Next Article मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एफआरआई में ली तैयारियों की समीक्षा, 9 नवम्बर के मुख्य कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?