By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: CM धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > CM धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं
उत्तराखंड

CM धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं

Aarti Verma
Last updated: 2025/11/11 at 9:55 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं

अधिकारियों को फीडबैक व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

राज्य रजत जयंती वर्ष उत्सव के बाद मुख्यमंत्री धामी ने तेज किया जनसंवाद

देहरादून : राज्य रजत जयंती वर्ष उत्सव आयोजन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसंवाद तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर को हमें प्रशासन को जनता के और करीब ले जाने के रूप में इस्तेमाल करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जन समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करना है। इसके लिए प्रत्येक विभाग को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए जन अपेक्षाओं के अनुरूप सक्रिय और संवेदनशील व्यवहार अपनाना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए और शिकायत निवारण की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी व तकनीकी माध्यमों से सुलभ बनाया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की रजत जयंती वर्ष जनभागीदारी और संवाद का अवसर है। इस दौरान जनता से प्राप्त सुझावों और मांगों को नीति निर्माण प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य के हर नागरिक को विकास योजनाओं का सीधा लाभ जनता को जल्दी मिले। उन्होंने जनता से भी राज्यहित में रचनात्मक सुझाव देने और जनसेवा के प्रयासों में सहभागी बनने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्रत्येक नीति और निर्णय का मूल उद्देश्य जनता का हित और प्रदेश का समग्र विकास है।

You Might Also Like

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, सेवला कला, प्रेमनगर और ऋषिकेश में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां

बड़ी खबर :  20 हजार की रिश्वत मांगी, 6 हजार लेते पकड़े गए कोटद्वार फायर स्टेशन प्रभारी…

केदारताल ट्रेक रेस्क्यू: 3 शव हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड पहुंचे, लापता ट्रेकर्स की तलाश जारी…

देहरादून : निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, देहरादून में नौ खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma November 11, 2025 November 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article दिल्ली में कार में विस्फोट की घटना के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर
Next Article शिक्षा की एक उर्जावान सकारात्मक सोच ने बदली सरकारी शिक्षा प्रणाली की दशा और दिशा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, सेवला कला, प्रेमनगर और ऋषिकेश में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
उत्तराखंड November 5, 2026
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां
उत्तराखंड November 4, 2026
बड़ी खबर :  20 हजार की रिश्वत मांगी, 6 हजार लेते पकड़े गए कोटद्वार फायर स्टेशन प्रभारी…
उत्तराखंड क्राइम November 4, 2026
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू: 3 शव हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड पहुंचे, लापता ट्रेकर्स की तलाश जारी…
उत्तराखंड November 4, 2026
देहरादून : निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, देहरादून में नौ खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए
उत्तराखंड November 4, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?