By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: जिला प्रशासन का मिशन सफाई: बुजुर्ग मां की शिकायत पर आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा जिला बदर…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > जिला प्रशासन का मिशन सफाई: बुजुर्ग मां की शिकायत पर आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा जिला बदर…
उत्तराखंड

जिला प्रशासन का मिशन सफाई: बुजुर्ग मां की शिकायत पर आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा जिला बदर…

Aarti Verma
Last updated: 2026/01/14 at 7:23 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

जिला प्रशासन का मिशन सफाई: बुजुर्ग मां की शिकायत पर आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा जिला बदर…

जिला प्रशासन का मिशन सफाई; स्वयं पीड़ित मां की शिकायत पर आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को डीएम ने किया जिला बदर

मौहल्ले के बुजुर्ग, बहु-बहनों लिए हिंसा आतंक का पर्याय बने दिव्यकांत लखेड़ा पर गूंडा एक्ट; जिला बदर

बुजुर्ग माता से करता था मारपीट डर के मारे माता ने छोड़ दिया था घर; मौहल्ले की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी; परेशान होकर मौल्लेवासियों ने डीएम से लगाई थी गुहार

आसामािजक तत्वों से मिलकर घर को बना रखा था नशे का अड्डा,

देहरादून : 14 जनवरी 2026, जनपद देहरादून में कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए आदतन अपराधी को जिला बदर कर दिया गया है। मौहल्लेवासियों के लिए भय और हिंसा का पर्याय बने आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर किया गया है।

प्रकरण में प्राप्त तथ्यों एवं जनसुनवाई के दौरान मौहल्लेवासियों की शिकायतों के आधार पर यह सामने आया कि विपक्षी दिव्यकांत लखेड़ा पुत्र स्व० राम बिहारी लखेड़ा, निवासी लेन ऋषि विहार, माजरी माफी, देहरादून द्वारा अपनी वृद्ध माता के साथ मारपीट की जाती थी, जिससे भयभीत होकर माता को घर छोड़ना पड़ा। इसके अतिरिक्त, वह मौहल्ले की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियाँ करता था तथा असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर अपने घर को नशे के अड्डे के रूप में संचालित कर रहा था। इन गतिविधियों से क्षेत्र में लगातार अशांति एवं भय का माहौल बना हुआ था।

उक्त परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने विपक्षी के विरुद्ध जारी नोटिस 14.10.2025 की पुष्टि की गई तथा गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(3) के अंतर्गत जनहित में उसे “गुण्डा” घोषित करते हुए आदेश की तिथि से 06 माह की अवधि के लिए जनपद देहरादून की सीमा से बाहर रहने का आदेश पारित किया गया है।

आदेशानुसार, इस अवधि में यदि विपक्षी किसी कारणवश जनपद में प्रवेश करेगा, तो उसे पूर्व में इस जिला मजिस्टेªट न्यायालय को सूचना देकर स्वीकृति प्राप्त करनी होगी। साथ ही, जनपद की सीमा से बाहर रहते हुए अपने निवास स्थान का पूर्ण पता इस न्यायालय एवं थानाध्यक्ष, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में विपक्षी को न्यूनतम 06 माह से लेकर अधिकतम 03 वर्ष तक के कठिन कारावास एवं जुर्माने से दंडित किया जा सकेगा।

थानाध्यक्ष, थाना नेहरू कॉलोनी को निर्देशित किया गया है कि आदेश की प्रति विपक्षी को तामील कराते हुए 24 घंटे के भीतर जनपद से बाहर जाने के निर्देश दें तथा अनुपालन आख्या जिला मजिस्टेªट न्यायालय को प्रेषित करेंगें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और नागरिकों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

You Might Also Like

पौड़ी गढ़वाल : पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण

देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या

सड़कों की मरम्मत में देरी पर अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी: सीएम धामी

उत्तराखंड विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा शुरू

बिग न्यूज़ : दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, बासी खाद्य सामग्री मिलने पर बंद कराया…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma January 14, 2026 January 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article नैनीताल/ ब्रेकिंग : इन्फ्लूएंसर ज्योति अधिकारी को मिली जमानत
Next Article शीतकालीन पर्यटन सम्मेलन औपचारिकता नहीं,उत्तराखंड को 12 महीने का टूरिज्म स्टेट बनाने का साझा प्रयास — मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

पौड़ी गढ़वाल : पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
उत्तराखंड October 14, 2026
देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या
उत्तराखंड October 14, 2026
सड़कों की मरम्मत में देरी पर अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी: सीएम धामी
उत्तराखंड October 14, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा शुरू
उत्तराखंड October 14, 2026
बिग न्यूज़ : दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, बासी खाद्य सामग्री मिलने पर बंद कराया…
उत्तराखंड October 13, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?