By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गृह सचिव, आईजी व डीएम ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियों का लिया जायजा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > गृह सचिव, आईजी व डीएम ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियों का लिया जायजा
उत्तराखंड

गृह सचिव, आईजी व डीएम ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियों का लिया जायजा

Aarti Verma
Last updated: 2026/02/12 at 11:41 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

यूसीसी दिवस का भव्य उत्सवः देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत,

गृह सचिव, आईजी व डीएम ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून : 26 जनवरी,2026,
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की वर्षगांठ के अवसर पर 27 जनवरी 2026 को ‘समान नागरिक संहिता दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम), नीबूंवाला, देहरादून में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे।

यूसीसी दिवस की तैयारियों के संबंध में सोमवार को गृह सचिव शैलेश बगौली, आईजी निवेदिता कुकरेती एवं जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

इस अवसर पर गृह सचिव ने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। यह राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे सामाजिक समानता, न्याय एवं सुशासन को सुदृढ़ आधार मिला है। यूसीसी के लागू होने से सभी नागरिकों के लिए समान कानून सुनिश्चित हुआ है तथा राज्य में एकरूपता एवं पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है। निरीक्षण के दौरान गृह सचिव, आईजी एवं जिलाधिकारी ने मुख्य मंच, सभागार, साउंड सिस्टम, बैठक व्यवस्था, सूक्ष्म जलपान, पेयजल, विद्युत, परिवहन, पार्किंग एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर सचिव गृह एवं कारगार तृप्ती भट्ट, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े नोडल अधिकारी मौजूद थे।

समान नागरिक संहिता दिवस पर 27 जनवरी को पूर्वाह्न 11ः00 बजे नीबूंवाला ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बार काउंसिल, स्थानीय बार एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारी एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों में विधि (कानून) की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र एवं अन्य गणमान्य भी प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ विद्यालयों में आयोजित वाद-विवाद, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को अधिक रोचक एवं सहभागितापूर्ण बनाने के उद्देश्य से ऑन-द-स्पॉट क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

Aarti Verma February 12, 2026 January 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के निर्वहन का लिया संकल्प
Next Article यमुनोत्री हाईवे पर हादसा: स्कूली बच्चों को लेकर लाखामंडल जा रही बस पर गिरा मलबा, शीशा तोड़कर अंदर घुसा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?