By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: तिब्बती मार्केट मर्डर केस का खुलासा: प्रॉपर्टी विवाद में रची गई खून की साजिश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > तिब्बती मार्केट मर्डर केस का खुलासा: प्रॉपर्टी विवाद में रची गई खून की साजिश
उत्तराखंडक्राइम

तिब्बती मार्केट मर्डर केस का खुलासा: प्रॉपर्टी विवाद में रची गई खून की साजिश

Aarti Verma
Last updated: 2026/02/13 at 5:34 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

ममता का कत्ल; नहीं कांपा मां का दिल, पैसों के लालच में छीन ली कलेजे के टुकड़े की सांसें

तिब्बती मार्केट मर्डर केस का खुलासा: प्रॉपर्टी विवाद में रची गई खून की साजिश

देहरादून में कारोबारी और टेनिस प्लेयर की गोली मारकर हत्या हुई थी। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सामने आया कि मां ने ही बेटे की हत्या की सुपारी दी थी।

तिब्बती मार्केट के बाहर बुधवार को हुई कारोबारी की हत्या का अगले ही दिन पुलिस ने खुलासा कर दिया। मां बीना शर्मा ने अपने साथी विनोद उनियाल डॉ. अजय खन्ना के साथ मिलकर अर्जुन शर्मा की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने हत्यारोपी राजीव और उसके साथी पंकज को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद ही हत्या की असल वजह निकलकर सामने आई है। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि डॉ. अजय खन्ना की अर्जुन शर्मा की मां बीना शर्मा से जीएमएस रोड स्थित उनकी संपत्ति को खरीदने की 14 करोड़ रुपये में डील हुई थी। इसके आठ करोड़ उसने बीना शर्मा को दे दिए थे। अर्जुन इससे बेहद खफा था। वह प्रॉपर्टी में अपना आधा हिस्सा चाहता था। इस पर उसका मां से काफी विवाद हुआ था।

इसके बाद अर्जुन ने मां की ओर से बेची गई प्रापर्टी पर न्यायालय से स्टे ले लिया। उधर, आठ करोड़ की रकम देने के बाद भी प्रापर्टी पर कब्जा न पाने के कारण डॉ. खन्ना काफी परेशान चल रहा था। वह लगातार बीना शर्मा पर अपनी रकम वापस देने का दबाव बना रहा था। इसे लेकर मां-बेटे में अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसे आधार बनाकर अर्जुन की मां ने अपने बेटे से खुद को असुरक्षित बताते हुए उच्च न्यायालय से सुरक्षा प्राप्त की थी। एसएसपी ने बताया कि अर्जुन शर्मा के स्टे लेने से प्राॅपर्टी पर मालिकाना हक नहीं मिला। इसी से परेशान होकर मां बीना शर्मा, डॉ.अजय खन्ना और विनोद उनियाल ने अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।

 

अर्जुन को गोली मारने के आरोपी राजीव का भाई पंकज आरोपी विनोद उनियाल का ड्राइवर है।

एसएसपी ने बताया कि पंकज ने 12 लाख रुपये में अर्जुन की हत्या की सुपारी ली थी। इसमें से तीन लाख रुपये दोनों आरोपियों को एडवांस मिल गए थे। बाकी की रकम काम होने के बाद मिलनी थी। दोनों ने पूछताछ में रुपयों के लालच में अर्जुन शर्मा की हत्या करने की बात कबूल की है। राजीव ने अर्जुन के सीने से सटाकर देसी तमंचे से गोली मारी थी। दोनों मूल रूप से ग्राम देवीखाल, पोस्ट गुमखाल, कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं और फिलहाल इंदिरा कॉलोनी चुक्खूवाला में रह रहे थे।

सरेबाजार हुई हत्या को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था। अर्जुन को गोली मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। त्वरित गति से जांच करते हुए मामले का 36 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया गया है। सभी अभियुक्तों से गहन पूछताछ और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

– अजय सिंह, एसएसपी

You Might Also Like

उत्तराखंड में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी

सहस्त्रधारा रोड की स्वीट्स शॉप पर छापेमारी, मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि लिखना अनिवार्य

खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित

राष्ट्रपति के भ्रमण को लेकर डीएम सख्त, व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश…

देहरादून के 30 क्षेत्रों में चला सुरक्षित बचपन अभियान, स्कूली बच्चों को बताए सुरक्षा और कानूनी अधिकार

TAGGED: Crime News, Dehradun news uttrakhand news, Ssp dehradun
Aarti Verma February 13, 2026 February 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article Emocjonująca przygoda z losowością – recenzje, strategie i wszystko, czego pragniesz wiedzieć o plin
Next Article आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों के लिए पूर्व सैनिक का अनुकरणीय सहयोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

उत्तराखंड में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी
उत्तराखंड October 28, 2026
सहस्त्रधारा रोड की स्वीट्स शॉप पर छापेमारी, मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि लिखना अनिवार्य
उत्तराखंड October 28, 2026
खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित
उत्तराखंड October 27, 2026
राष्ट्रपति के भ्रमण को लेकर डीएम सख्त, व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश…
उत्तराखंड October 27, 2026
देहरादून के 30 क्षेत्रों में चला सुरक्षित बचपन अभियान, स्कूली बच्चों को बताए सुरक्षा और कानूनी अधिकार
उत्तराखंड October 27, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?