By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Dehradun : अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में हरिद्वार की बेटी डॉ. राधिका नागरथ को मिला सम्मान…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > Dehradun : अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में हरिद्वार की बेटी डॉ. राधिका नागरथ को मिला सम्मान…
उत्तराखंड

Dehradun : अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में हरिद्वार की बेटी डॉ. राधिका नागरथ को मिला सम्मान…

Aarti Verma
Last updated: 2026/03/17 at 3:13 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में हरिद्वार की बेटी डॉ. राधिका नागरथ को मिला सम्मान

हरिद्वार : ऋषिकेश परमार्थ निकेतन में 38 में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के समापन के अवसर पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति एवं योग के प्रचार प्रसार के लिए हरिद्वार की रहने वाली पतंजलि योगपीठ की प्रबंधक योगाचार्य लेखिका विचारक चिंतक डॉ राधिका नागरथ का ब्राज़ील से आए अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य प्रेम बाबा और परमार्थ निकेतन के अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की मुख्य संयोजिका साध्वी डॉक्टर भगवती सरस्वती ने शाॅल औढाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अमेरिका लॉस एंजेलिस से आए शिक्षाविद डॉक्टर क्रिस्टोफर को साध्वी भगवती और ब्राजील से आए प्रेम बाबा ने शॉल औढाकर कर सम्मानित किया। डॉ राधिका नागरथ ने अमेरिका इंग्लैंड कनाडा जर्मनी दुबई आदि देशों में भारतीय संस्कृति एवं योग पर व्याख्यान दिए हैं।

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत डॉ राधिका नागरथ ने 2 दिन तक लगातार देश-विदेश से आए योग के जिज्ञासुओं को योग की विभिन्न विधाओं के बारे में बताया।उन्होंने योग के विद्यार्थियों को पंचकोषों के संतुलन, प्राणायाम के फायदे और तनाव रहित जीवन जीने के लिए मांईड साउंड रेजोनेंस टेक्निक के बारे में जानकारी दी। डॉ राधिका नागरथ ने योग जिज्ञासुओं को योगिक जॉगिंग पंचकोश संतुलन के लिए आसन प्राणायाम ध्यान का अभ्यास कराया।

योग घाट पर देश-विदेश से आए अनेकों साधकों को राधिका नागरथ ने तत्व और प्राणिक मुद्रा द्वारा हाथ के अलग-अलग मुद्राओं से पृथ्वी ,जल वायु ,अग्नि और आकाश तत्वों का शरीर में संतुलन करने का तरीका बताया।

उन्होंने कहा कि मानव शरीर पांच महाभूतों से बना है और हमारे आसपास भी यही पंच महाभूत है। हमारे हाथ की पांच उंगलियां पांच तत्वों को दर्शाती हैं। हस्त मुद्राओं से इन पांचों तत्वों के मानव शरीर पर होने वाले प्रभाव को संतुलित किया जा सकता है।

ओम की प्रति ध्वनि के अनुकंपन से तनाव दूर करने का भी अभ्यास करवाया, जिसको योग साधकों ने अत्यंत लाभप्रद बताया। डॉ राधिका नागरथ उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित गंगा रिसॉर्ट में 20 मार्च को योग की कक्षा में अपने विचार प्रकट करेंगी।

You Might Also Like

बड़ी खबर : प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

एड्स जागरूकता को लेकर देहरादून में हुआ ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन…

सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन घायल सुरक्षित रेस्क्यू

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Haridwar
Aarti Verma March 17, 2026 March 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन, जन्म प्रमाण पत्र फर्जीवाड़ा और पारिवारिक उत्पीड़न समेत 162 शिकायतें दर्ज
Next Article जून से पहले चालू होगा भवाली-रातिघाट बाईपास, मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बड़ी खबर : प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट…
उत्तराखंड October 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड October 5, 2026
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड October 5, 2026
एड्स जागरूकता को लेकर देहरादून में हुआ ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन…
उत्तराखंड October 4, 2026
सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन घायल सुरक्षित रेस्क्यू
उत्तराखंड October 3, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?