By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: रामनगर रोड की बदहाली होगी खत्म, मई से शुरू होगा निर्माण कार्य
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > रामनगर रोड की बदहाली होगी खत्म, मई से शुरू होगा निर्माण कार्य
उत्तराखंड

रामनगर रोड की बदहाली होगी खत्म, मई से शुरू होगा निर्माण कार्य

Aarti Verma
Last updated: 2026/04/03 at 12:41 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

रामनगर रोड निर्माण को मिली मंजूरी, मई के दूसरे हफ्ते से शुरू होगा कार्य: महापौर दीपक बाली

काशीपुर : काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में रामनगर रोड निर्माण को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि काशीपुर-रामनगर रोड (किमी 0 से 24) के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है और जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने इस कार्य का श्रेय भी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह को दिया जिनके द्वारा केंद्र सरकार के संबंधित विभाग से बात करने के बाद यह स्वीकृति मिली है।

महापौर ने जानकारी दी कि करीब 16 करोड़ 81 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क के लिए जीओ जारी हो चुका है। एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और 10 अप्रैल के आसपास टेंडर जारी होने के बाद मई के दूसरे सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

उन्होंने इस परियोजना के लिए विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की तत्परता के चलते यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह सड़क काशीपुर की बड़ी समस्या बनी हुई थी, जिसे अब प्राथमिकता से हल किया जा रहा है।

फोरलेन परियोजना भी प्रक्रिया में

महापौर ने स्पष्ट किया कि रामनगर रोड को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया भी जारी है। भूमि अधिग्रहण और वन विभाग से संबंधित औपचारिकताएं चल रही हैं। उन्होंने बताया कि फोरलेन निर्माण में करीब दो से ढाई वर्ष का समय लगेगा, इसलिए फिलहाल टू-लेन सड़क का निर्माण जरूरी था ताकि जनता को राहत मिल सके।

रेलवे ओवरब्रिज पर भी प्रगति

रामनगर रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज को लेकर उन्होंने बताया कि इसकी प्रक्रिया भी जारी है। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह परियोजना दिसंबर 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है।

रोडवेज और आईएसबीटी पर भी चर्चा

प्रेस वार्ता के दौरान रोडवेज बस अड्डे की बदहाल स्थिति और पानी की समस्या का मुद्दा भी उठा। इस पर महापौर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही नए आईएसबीटी के लिए बाजपुर रोड और मुरादाबाद रोड क्षेत्र में जमीन चिन्हित किए जाने की बात कही।

अतिक्रमण और तहबाजारी पर स्पष्टीकरण

चैती मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा तय शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 फीट तक ₹50, 48 फीट तक ₹75 और उससे अधिक पर ₹150 शुल्क पूर्व निर्धारित है। यदि कहीं गलत वसूली पाई जाती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

महापौर ने अंत में कहा कि काशीपुर के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और आम जनता को जल्द बेहतर सड़क व सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

You Might Also Like

बिग न्यूज़ : दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, बासी खाद्य सामग्री मिलने पर बंद कराया…

बिग न्यूज़ : प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार…

देहरादून में सेवा संकल्प शिविर, 30 पेंशन प्रकरण स्वीकृत और 6 परिवारों को विवाह सहायता वितरित

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, विधायक से सांसद तक का रहा लंबा राजनीतिक सफर

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma April 3, 2026 April 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article CM Dhami ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण
Next Article देहरादून : राज्य व जिला सहकारी बैंकों की 290 शाखाओं ने कमाया मुनाफा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बिग न्यूज़ : दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, बासी खाद्य सामग्री मिलने पर बंद कराया…
उत्तराखंड October 13, 2026
बिग न्यूज़ : प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार…
उत्तराखंड October 13, 2026
देहरादून में सेवा संकल्प शिविर, 30 पेंशन प्रकरण स्वीकृत और 6 परिवारों को विवाह सहायता वितरित
उत्तराखंड October 13, 2026
डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, विधायक से सांसद तक का रहा लंबा राजनीतिक सफर
उत्तराखंड October 13, 2026
बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?