By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में मिले 2018, 2024, 2025 तक के मूल विलेख पत्र; विक्रय हेतु प्रतिबंधित भूमि की भी पाई रजिस्ट्री
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में मिले 2018, 2024, 2025 तक के मूल विलेख पत्र; विक्रय हेतु प्रतिबंधित भूमि की भी पाई रजिस्ट्री
उत्तराखंड

औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में मिले 2018, 2024, 2025 तक के मूल विलेख पत्र; विक्रय हेतु प्रतिबंधित भूमि की भी पाई रजिस्ट्री

Aarti Verma
Last updated: 2026/05/04 at 2:05 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम औचक निरीक्षण; पुराने विलेख पत्र रजिस्टर जब्त

औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में मिले 2018, 2024, 2025 तक के मूल विलेख पत्र; विक्रय हेतु प्रतिबंधित भूमि की भी पाई रजिस्ट्री

47 ए स्टांप चोरी के भी मिले मामले; सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पाई गई अनियमितताओं पर जिला प्रशासन द्वारा शासन को प्रेषित की जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

पूर्ववर्ती तैनात सब रजिस्ट्रार के कार्यकाल के दौरान की भी सभी संदिग्ध गतिविधियों की होगी जांच

सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम की औचक निरीक्षण, गंभीर अनियमितताएं हुई उजागर 

देहरादून : 04 मई 2026, जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में औचक निरीक्षण किया। डीएम की छापेमारी के दौरान गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं।

जिलाधिकारी द्वारा आज सब-रजिस्ट्रार कार्यालय, विकासनगर में औचक निरीक्षण/छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

औचक निरीक्षण के दौरान वर्ष 2018, 2024 एवं 2025 तक के मूल विलेख पत्र (Original Deed Registers) कार्यालय में संदिग्ध स्थिति में पाए गए, जिन्हें तत्काल कब्जे में लेते हुए जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि विक्रय हेतु प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री किए जाने के मामले भी पाए गए हैं, जो कि नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

इसके अतिरिक्त, जांच में धारा 47-ए के अंतर्गत स्टांप शुल्क की चोरी से संबंधित 47 प्रकरण भी चिन्हित किए गए हैं। यह वित्तीय अनियमितता का गंभीर मामला है, जिस पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय संचालन में पारदर्शिता की कमी, अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही तथा प्रक्रियात्मक नियमों के उल्लंघन जैसी अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं। इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत जांच करते हुए जिला प्रशासन द्वारा एक समग्र रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे शासन को प्रेषित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वर्तमान एवं पूर्व में तैनात सभी सब-रजिस्ट्रार के कार्यकाल के दौरान हुई समस्त गतिविधियों की गहन जांच की जाए। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त विभागीय एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने दोहराया है कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार अथवा अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, डीजीसी नितिन वशिष्ठ, तहसीलदार विकास नगर विवेक राजौरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ

बच्चों ने अभिभावकों के साथ लिया स्वच्छता का संकल्प, प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को दिए पुरस्कार

नैनीताल : कैंचीधाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल…

‘एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना; कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचितः डीएम

देहरादून प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma May 4, 2026 May 4, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article Dehradun : जल्द शुरू हो उपकरण लगाए जाने का कार्य-मुख्य सचिव
Next Article संवेदनशील पहलः आर्थिक संकट के बीच इल्मा व मंजू की बेटियों की पढ़ाई को नंदा सुनंदा से मिलेगा सहारा,
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ
उत्तराखंड October 6, 2026
बच्चों ने अभिभावकों के साथ लिया स्वच्छता का संकल्प, प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को दिए पुरस्कार
उत्तराखंड October 6, 2026
नैनीताल : कैंचीधाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल…
उत्तराखंड October 6, 2026
‘एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना; कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचितः डीएम
उत्तराखंड October 6, 2026
देहरादून प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप
उत्तराखंड October 6, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?