By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सड़क सुरक्षा और सम्मानजनक पहचान को लेकर देहरादून में जागरूकता अभियान शुरू
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > सड़क सुरक्षा और सम्मानजनक पहचान को लेकर देहरादून में जागरूकता अभियान शुरू
उत्तराखंड

सड़क सुरक्षा और सम्मानजनक पहचान को लेकर देहरादून में जागरूकता अभियान शुरू

Aarti Verma
Last updated: 2026/06/09 at 12:39 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

सड़क सुरक्षा और सम्मानजनक पहचान को लेकर देहरादून में जागरूकता अभियान शुरू

देहरादून में 8 से 14 जून तक दो विशेष विधिक जागरूकता अभियान शुरू, सड़क सुरक्षा और ट्रांसजेंडर अधिकारों पर रहेगा फोकस

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा दिनांक 08 जून से 14 जून 2026 तक जनजागरूकता के उद्देश्य से दो विशेष अभियान—“सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” एवं “सम्मान से पहचान (Identity with Dignity)”—संचालित किए जा रहे हैं।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून ने जानकारी देते हुए बताया कि “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के पालन तथा दुर्घटना पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के प्रति आमजन को जागरूक करना है। अभियान के दौरान गोल्डन ऑवर के महत्व, गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) कानून, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, कैशलेस उपचार योजना तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी जनसामान्य को प्रदान की जाएगी। इसके लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

साथ ही, “सम्मान से पहचान (Identity with Dignity)” अभियान के माध्यम से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों, सम्मान एवं सामाजिक समावेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 एवं नियमावली, 2020 के संबंध में जानकारी प्रदान की जा रही है तथा समाज में समानता, गरिमा एवं भेदभाव-मुक्त वातावरण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इन दोनों अभियानों के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के पराविधिक स्वयंसेवकों, पैनल अधिवक्ताओं एवं अन्य हितधारकों द्वारा व्यापक स्तर पर जनसंपर्क एवं जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक विधिक जानकारी एवं अधिकारों से संबंधित संदेश पहुँचाया जा सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा आमजन से इन अभियानों में सक्रिय सहभागिता करने तथा सुरक्षित, समावेशी एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है। निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श हेतु नागरिक नालसा हेल्पलाइन संख्या 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

You Might Also Like

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

बड़ी खबर : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक विनोद कंडारी, कार क्षतिग्रस्त…

विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma June 9, 2026 June 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article 221 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री धामी ने कहा- पारदर्शिता से मिल रहे रोजगार अवसर
Next Article CM धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…
उत्तराखंड November 2, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
उत्तराखंड November 2, 2026
बड़ी खबर : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक विनोद कंडारी, कार क्षतिग्रस्त…
उत्तराखंड November 2, 2026
विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
उत्तराखंड शिक्षा November 2, 2026
आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
उत्तराखंड November 1, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?