By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कांवड़ मेला 2026: अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेगी यात्रा, डीजीपी दीपम सेठ ने दिए सख्त निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > कांवड़ मेला 2026: अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेगी यात्रा, डीजीपी दीपम सेठ ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड

कांवड़ मेला 2026: अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेगी यात्रा, डीजीपी दीपम सेठ ने दिए सख्त निर्देश

Aarti Verma
Last updated: 2026/07/15 at 11:43 AM
Aarti Verma
Share
8 Min Read
SHARE

देहरादून : 15 जुलाई, 2026,

कांवड़ मेला 2026: अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेगी यात्रा, डीजीपी दीपम सेठ ने दिए सख्त निर्देश

▪️ कांवड़ मेला 2026 के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु डीजीपी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा- सुरक्षा, यातायात, तकनीकी निगरानी एवं अंतरराज्यीय समन्वय को लेकर दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

▪️ अभेद्य सुरक्षा चक्र में रहेगा कांवड़ मेला, ATS, BDS, STF और SDRF रहेंगी 24×7 मुस्तैद, ड्रोन व CCTV से होगी राउंड-द-क्लॉक मॉनिटरिंग, साइबर कमांडो सोशल मीडिया एवं साइबर स्पेस पर रखेंगे पैनी नजर

▪️ उत्तराखंड पुलिस कांवड़ मेले के सफल संचालन हेतु पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध: डीजीपी दीपम सेठ

आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 के सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत आज पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा से संबंधित जनपदों (देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी एवं रुद्रप्रयाग), जीआरपी के पुलिस अधीक्षकों, सेनानायक एसडीआरएफ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया।

बैठक में कांवड़ मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कांवड़ मेला एक विशाल और अति-संवेदनशील धार्मिक आयोजन है। कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, प्रभावी यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना उत्तराखण्ड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को समय रहते समुचित तैयारियां पूर्ण करने तथा सम्बन्धित राज्यों व विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा गोष्ठी में निम्न दिशा-निर्देश दिए गए :
▪️ कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्थित संवेदनशील एवं अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का आकलन कर वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, रिजर्व फोर्स एवं महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। कांवड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिगत एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS), बम निरोधक दस्ता (BDS), एसटीएफ तथा अभिसूचना इकाइयों की टीमों को प्रमुख स्थलों पर सक्रिय रखा जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। रैपिड रिस्पॉन्स टीम को हर समय सक्रिय रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्यवाही की जा सके। इसके साथ ही सभी प्रमुख स्नान घाटों पर गोताखोरों तथा SDRF की टीमें तैनात रहें, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा सके।

▪️ कांवड़ यात्रा मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग, वैकल्पिक मार्गों, पार्किंग स्थलों, होल्डिंग एरिया एवं डायवर्जन का विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए। इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार उत्तराखण्ड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली एवं अन्य सीमावर्ती राज्यों में फ्लैक्स, होर्डिंग, डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाए, ताकि श्रद्धालु पूर्व से ही निर्धारित यातायात व्यवस्था से अवगत हो सकें। साथ ही, किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए कंटिजेंसी प्लान भी पूर्व से तैयार रखा जाए। यात्रा के दौरान भारी वाहनों के समयबद्ध डायवर्जन, अस्थायी पुलिस चौकियों की स्थापना, मोबाइल पेट्रोलिंग तथा पैदल एवं डाक कांवड़ियों के लिए निर्धारित मार्ग से आवागमन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक यातायात व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन किया जाए।

▪️ सम्पूर्ण कांवड़ यात्रा मार्ग के साथ ही रेलवे परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांवड़ मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन एवं सेक्टरों में विभाजित कर सुव्यवस्थित ढंग से पुलिस बल का व्यवस्थापन किया जाए, ताकि रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय एवं ट्रेनों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

▪️ सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों, घाटों, कांवड़ मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन के माध्यम से 24×7 निगरानी सुनिश्चित की जाए। पार्किंग स्थलों, होल्डिंग एरिया एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का *फायर सेफ्टी ऑडिट पूर्व में ही पूर्ण करा लिया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु पर्याप्त अग्निशमन संसाधन उपलब्ध रखे जाएं।

▪️ कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। निर्धारित मानकों के अनुरूप कांवड़ के आकार का पालन करने, रेल की छतों पर यात्रा ना करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। साथ ही ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए डीजे व लाउडस्पीकरों का उपयोग माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित मानक डेसीबल सीमा के अनुरूप हो। इसके लिए राज्य की सीमाओं एवं कांवड़ यात्रा मार्गों पर नियमित चेकिंग की जाए।

▪️ सोशल मीडिया सेल के माध्यम से कांवड़ यात्रा से संबंधित यातायात, डायवर्जन, मौसम, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं नियमित रूप से साझा की जाएं तथा व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु उन्हें सीमावर्ती राज्यों की पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को टैग करते हुए प्रसारित किया जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखते हुए किसी भी भ्रामक अफवाह या आपत्तिजनक सामग्री का तत्काल खंडन कर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

साइबर कमाण्डोज की विशेष टीम हरिद्वार में कैम्प कर सोशल मीडिया एवं साइबर स्पेस पर 24×7 निगरानी रखेगी तथा किसी भी साइबर या सोशल मीडिया संबंधी चुनौती पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।

▪️ अंतरराज्यीय समन्वय एवं आपात तैयारी के तहत सीमावर्ती राज्यों एवं जनपदों के पुलिस अधिकारियों के साथ नियमित समन्वय बैठकें आयोजित की जाएं तथा इंटेलिजेंस इनपुट्स का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए।

▪️ कांवड़ मेले के दौरान ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उनकी तैनाती स्थलों के निकट ही आवास, भोजन, पेयजल, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उनका मनोबल और कार्यक्षमता बनी रहे।

▪️ श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा असामाजिक, शरारती एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

डीजीपी महोदय ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस पूर्ण समर्पण, सतर्कता एवं सेवा भावना से कार्य कर रही है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कांवड़ मेला 2026 शांति, सुरक्षा और समन्वय के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हो।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- वी. मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन- ए. पी. अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार/फायर सर्विस- विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात- कृष्ण कुमार वी.के, पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ- नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक- सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ/कुम्भ मेला- योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय/पी एंड एम- बरिन्दरजीत सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था- धीरेन्द्र गुंज्याल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ- अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना- मणीकान्त मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

दून की सड़कों के निरीक्षण पर निकलेंगे PWD सचिव, 30 प्रमुख मार्गों का करेंगे स्थलीय दौरा

UPES की मेस और कैफेटेरिया में FDA का निरीक्षण, पानी-दाल और सब्जी के नमूने जांच को भेजे

देहरादून : विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड…

सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में सड़क सुरक्षा और आपातकालीन उपचार पर संगोष्ठी का आयोजन

बड़ी खबर : रेखा आर्य ने पति पर लगाए धोखाधड़ी और उत्पीड़न के आरोप, कैंट थाने में मुकदमा दर्ज…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma July 15, 2026 July 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जिलाधिकारी ने स्वीकृत की पहली ₹50 हजार की दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन सहायता
Next Article हरेला पर देहरादून में 10 हजार पौधों का महाअभियान, जिला खान अधिकारी ऐश्वर्या शाह की अगुवाई में हरित पहल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

दून की सड़कों के निरीक्षण पर निकलेंगे PWD सचिव, 30 प्रमुख मार्गों का करेंगे स्थलीय दौरा
उत्तराखंड October 16, 2026
UPES की मेस और कैफेटेरिया में FDA का निरीक्षण, पानी-दाल और सब्जी के नमूने जांच को भेजे
उत्तराखंड October 16, 2026
देहरादून : विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड…
उत्तराखंड October 16, 2026
सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में सड़क सुरक्षा और आपातकालीन उपचार पर संगोष्ठी का आयोजन
उत्तराखंड October 16, 2026
बड़ी खबर : रेखा आर्य ने पति पर लगाए धोखाधड़ी और उत्पीड़न के आरोप, कैंट थाने में मुकदमा दर्ज…
उत्तराखंड October 15, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?