By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सृष्टि कंडारी दहेज हत्या मामले में बड़ा एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > सृष्टि कंडारी दहेज हत्या मामले में बड़ा एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
उत्तराखंडक्राइम

सृष्टि कंडारी दहेज हत्या मामले में बड़ा एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार

Aarti Verma
Last updated: 2026/08/01 at 11:25 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

सृष्टि कंडारी दहेज हत्या मामले में बड़ा एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मृतका की मां को भेजी गई वीडियो भी बनी अहम साक्ष्य

देहरादून/श्रीनगर : श्रीकोट, श्रीनगर गढ़वाल निवासी सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के मुकदमे में नामजद पति सौरभ खत्री और ननद सुरभि खत्री उर्फ चारू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को हर्रावाला स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल कर रही है।

गौरतलब है कि 29 जुलाई को सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद मृतका की मां सीमा कंडारी, निवासी श्रीकोट, श्रीनगर ने कोतवाली डोईवाला में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विवाह के बाद से ही उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और पति, सास तथा ननद द्वारा उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 (2) (दहेज मृत्यु) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जांच क्षेत्राधिकारी डोईवाला वंदना वर्मा को सौंपी और उनके नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने त्वरित साक्ष्य संकलन करते हुए परिजनों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान मृतका की मां ने एक वीडियो उपलब्ध कराया, जिसे सृष्टि ने कथित रूप से घटना से पहले उन्हें भेजा था। वीडियो में मृतका ने विवाह के बाद से ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी। पुलिस ने इसे जांच में मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों में शामिल किया है।

प्राप्त साक्ष्यों और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने 1 अगस्त को नामजद आरोपी सौरभ खत्री (36 वर्ष) और सुरभि खत्री उर्फ चारू (37 वर्ष) को लक्ष्मण एन्क्लेव, दिल्ली फार्म, हर्रावाला स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

दून पुलिस ने कहा है कि महिला और बाल अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है तथा इस प्रकरण में भी उपलब्ध साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि सृष्टि कंडारी की मौत के बाद पूरे प्रदेश में इस मामले को लेकर न्याय की मांग उठ रही है और अब पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले की जांच निर्णायक चरण की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।

You Might Also Like

धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान

राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…

देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Doiwala news
Aarti Verma August 1, 2026 August 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश…
Next Article देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल
उत्तराखंड November 3, 2026
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान
उत्तराखंड November 3, 2026
राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…
उत्तराखंड November 3, 2026
देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…
उत्तराखंड November 3, 2026
शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…
उत्तराखंड November 2, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?