By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में
उत्तराखंड

देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में

Aarti Verma
Last updated: 2026/08/01 at 1:41 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान

देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

देहरादून : 01 अगस्त 2026,
राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक ‘राष्ट्रपति आशियाना’ परिसर में विकसित किए जा रहे अत्याधुनिक राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरणों की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 132 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित हो रहे इस विश्वस्तरीय उद्यान का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्था को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को कार्यो के प्रगति समीक्षा बैठक की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना केवल एक पार्क नहीं, बल्कि देहरादून की नई पहचान के रूप में विकसित होगी। हरियाली, पर्यटन, स्वास्थ्य संवर्धन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला यह उद्यान प्रदेश ही नहीं, देशभर के पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

अधिकारियों ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा लगभग 80 प्रतिशत तथा उद्यान विभाग द्वारा करीब 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पार्क में आधुनिक सुविधाओं का व्यापक विकास किया जा रहा है। यहां आकर्षक थीम पार्क, कैफेटेरिया, फूड कोर्ट, 2,700 मीटर लंबा जॉगिंग, साइकिलिंग एवं वॉकिंग ट्रैक तथा प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव कराने के लिए 840 मीटर लंबा बोर्डवॉक तैयार किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक आयोजनों के लिए 800 दर्शकों की क्षमता वाला ओपन एयर थिएटर, योग एवं स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए योगा पवेलियन, मनोहारी व्यूइंग एवं वॉटरफॉल डेक, आधुनिक स्पोर्ट्स जोन तथा विशाल लीची गार्डन भी विकसित किए जा रहे हैं। स्पोर्ट्स जोन का लगभग 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

उद्यान में आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन भव्य प्रवेश द्वार और अत्याधुनिक पार्किंग व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। जिलाधिकारी ने इन सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की देखरेख में केबीजी इंजीनियर्स फर्म के माध्यम से कराए जा रहे सिविल कार्यों का निरीक्षण करते हुए डीएम डॉ. चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बुनियादी ढांचे के निर्माण में मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान, केबीजी इंजीनियर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर फराज, सीपीडब्ल्यूडी, विद्युत, उद्यान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान

राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…

देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm Dr ashish Chauhan
Aarti Verma August 1, 2026 August 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सृष्टि कंडारी दहेज हत्या मामले में बड़ा एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
Next Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दायित्वधारियों के साथ किया संवाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल
उत्तराखंड November 3, 2026
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान
उत्तराखंड November 3, 2026
राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…
उत्तराखंड November 3, 2026
देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…
उत्तराखंड November 3, 2026
शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…
उत्तराखंड November 2, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?