By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बड़ी खबर : 15 अगस्त को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’ डीएम ने दिए निर्देश…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > बड़ी खबर : 15 अगस्त को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’ डीएम ने दिए निर्देश…
उत्तराखंड

बड़ी खबर : 15 अगस्त को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’ डीएम ने दिए निर्देश…

Aarti Verma
Last updated: 2026/08/13 at 8:19 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

15 अगस्त को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’ डीएम ने दिए निर्देश

बाल लिंगानुपात में सुधार और बेटियों के प्रति सकारात्मक सामाजिक वातावरण बनाने की पहल

देहरादून : 13 अगस्त 2026,
बाल लिंगानुपात में सुधार एवं बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में 15 अगस्त 2026 को ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा (Save The Girl Child Pledge)’ दिलाई जाएगी।

जिला समुचित प्राधिकारी, पीसीपीएनडीटी/जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त डिग्री कॉलेजों, विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में 15 अगस्त को अपने-अपने स्तर पर कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रतिज्ञा के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को लिंग भेद, कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने, बेटियों को बेटों के समान प्यार, पोषण, सुरक्षा एवं आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करने तथा बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के लिए सदैव प्रयासरत रहने का संकल्प दिलाया जाएगा।

प्रतिज्ञा में यह भी संकल्प लिया जाएगा कि घर, समाज एवं आसपास ऐसा वातावरण तैयार किया जाए, जहां प्रत्येक बेटी स्वयं को सुरक्षित महसूस करे तथा गरिमा और सम्मान के साथ जीवन जी सके।
जिला प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कार्मिकों को कन्या भ्रूण संरक्षण के प्रति जागरूक करें।

 

You Might Also Like

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ

बच्चों ने अभिभावकों के साथ लिया स्वच्छता का संकल्प, प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को दिए पुरस्कार

नैनीताल : कैंचीधाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल…

‘एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना; कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचितः डीएम

देहरादून प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm Dr ashish Chauhan
Aarti Verma August 13, 2026 August 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article धामी सरकार की सख्ती: नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर खाद्य विभाग का बड़ा अभियान
Next Article बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में विभाजित कर स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: महाराज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ
उत्तराखंड October 6, 2026
बच्चों ने अभिभावकों के साथ लिया स्वच्छता का संकल्प, प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को दिए पुरस्कार
उत्तराखंड October 6, 2026
नैनीताल : कैंचीधाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल…
उत्तराखंड October 6, 2026
‘एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना; कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचितः डीएम
उत्तराखंड October 6, 2026
देहरादून प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप
उत्तराखंड October 6, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?