By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: आयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > आयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण
उत्तराखंड

आयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

Aarti Verma
Last updated: 2026/08/15 at 10:25 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

आयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन, अधिकारियों-कर्मचारियों से ईमानदारी एवं निष्ठा से कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान

देहरादून , 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने शनिवार को प्रातः 9 बजे आयुक्त कैंप कार्यालय, 26 ई.सी. रोड, देहरादून में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

आयुक्त ने देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं देशभक्तों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अमूल्य त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें असंख्य वीरों के संघर्ष और बलिदान के बाद प्राप्त हुई है। राष्ट्र के प्रति सम्मान और कर्तव्यबोध के साथ कार्य करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारी है। अतः सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं देशभक्ति की भावना से करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है और सामूहिक प्रयासों से ही देश को विकास एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस अवसर पर गंगा प्रसाद पंत, सुनील गुप्ता, ओम प्रकाश बिष्ट, विजय नैथानी, मुकेश ढोंडियाल, अनूप कुमार, प्रमोद किशोर, विनोद रावत, अनिल सिंह कुमाईं, राजू राणा, धर्मेंद्र प्रसाद गैरोला, लव राणा, अनुज बरमोला, राजेंद्र नेगी, आशीष नेगी, प्रेम हिंदवाल, कुमारी संगीता, सुभाष, मनोज नैनवाल, प्रदीप मुखर्जी, चरण दास, अरविंद उनियाल, टीकाराम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस गार्ड के जवान उपस्थित रहे।

You Might Also Like

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ

बच्चों ने अभिभावकों के साथ लिया स्वच्छता का संकल्प, प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को दिए पुरस्कार

नैनीताल : कैंचीधाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल…

‘एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना; कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचितः डीएम

देहरादून प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma August 15, 2026 August 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जनपद नैनीताल, रामगढ़ टेंपो ट्रैवलर दुर्घटना में 22 लोगो को किया रेस्क्यू, 02 की मौत
Next Article अवंतिका बाई के आदर्शों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाएं – धीरेंद्र पवार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ
उत्तराखंड October 6, 2026
बच्चों ने अभिभावकों के साथ लिया स्वच्छता का संकल्प, प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को दिए पुरस्कार
उत्तराखंड October 6, 2026
नैनीताल : कैंचीधाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल…
उत्तराखंड October 6, 2026
‘एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना; कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचितः डीएम
उत्तराखंड October 6, 2026
देहरादून प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप
उत्तराखंड October 6, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?