By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: खड़गे के अपमान पर FIR और राहुल गांधी की FIR वापसी को लेकर कांग्रेस का विरोध
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > खड़गे के अपमान पर FIR और राहुल गांधी की FIR वापसी को लेकर कांग्रेस का विरोध
उत्तराखंड

खड़गे के अपमान पर FIR और राहुल गांधी की FIR वापसी को लेकर कांग्रेस का विरोध

Aarti Verma
Last updated: 2026/09/01 at 6:31 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

“ राहुल गांधी पर FIR तत्काल वापस लो, खड़गे  के अपमान करने वालों पर तत्काल FIR दर्ज करो” — अभिनव थापर

उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों के संघर्ष और प्रयासों से समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और सामाजिक एकजुटता की मजबूत नींव तैयार की है। आज जब सभी समाज के लोग साथ बैठकर, साथ खाकर और एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे समय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कार्यक्रम के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ जैसी घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और समाज को बांटने वाली मानसिकता का प्रतीक है।

इस घटना से पूरे समाज में रोष है। ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय दलितों, वंचितों और गरीबों की आवाज उठाने वाले श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई।

अभिनव थापर ने कहा कि हल्द्वानी के जिस थाने में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई, उसी थाने में इस प्रकरण को लेकर 18 तारीख से शिकायत लंबित है, लेकिन उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह दोहरा रवैया कई गंभीर सवाल खड़े करता है और भाजपा की समाज को बांटने वाली मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ कानूनी, लोकतांत्रिक और सड़क—तीनों स्तरों पर मजबूती से संघर्ष करेगी।

अभिनव थापर ने स्पष्ट मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी पर दर्ज FIR तत्काल वापस ली जाए। साथ ही, रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ का आयोजन कर उनका अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर तत्काल FIR दर्ज की जाए तथा पूरे प्रकरण में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttarakhand news
Aarti Verma September 1, 2026 September 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में प्लास्टिक प्रतिबंध और स्वच्छता अभियान की होगी नियमित निगरानी,
Next Article प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा, युवक समेत दो की मौत, एक युवती घायल रेस्क्यू…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?