शहीदों के बलिदान को स्मरण रखना हमारा दायित्व – श्याम सुंदर गौतम
शहीदों की स्मृति में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, तिरंगे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
जौलीग्रांट – वीर शहीद सैनिकों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए सोसायटी ऑफ मिशन 4जी प्लस के तत्वावधान में नाइन पाम, जोगीवाला में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन क्षेत्र की महिलाओं और कीर्तन मंडलियों ने तिरंगे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं।
शहीद दीपक नैनवाल, शहीद विनोद भंडारी, शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट एवं शहीद राम प्रसाद पुरोहित के परिजन तथा शहीद राज्य आंदोलनकारी राजेश रावत के के परिजनों को सम्मानित किया गया ी
कथा व्यास आचार्य श्याम सुंदर गौतम महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा श्रावण करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भक्ति, संस्कार और सद्भाव का संदेश देती है। शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण रखना तथा उनकी वीरगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी का दायित्व है।
मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि शहीदों की स्मृति में आयोजित यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा के साथ उनके बलिदान को नमन करने का अवसर है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में सहभागिता करने का आह्वान किया।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि शहीदों की स्मृति से जुड़ा यह आयोजन समाज में देशभक्ति और संस्कारों की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने महिलाओं और कीर्तन मंडलियों से बढ़-चढ़कर आयोजन में सहभागिता करने की अपील की।



इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सुभाष भट्ट, राकेश उनियाल, अनुज पुरोहित, वंदना रावत, कविता भट्ट, गीतांजलि, डॉ. लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सूबेदार जीत सिंह गुसाईं, सूबेदार दर्शन सिंह बिष्ट, सूबेदार सुमन सिंह साजवान, कैप्टन जितेंद्र सिंह मियां, कैप्टन बलवंत सिंह पंवार, ईरा कुकरेती, ज्योतिका पांडे, कामना ममगाई, अर्चना सती, विमला शर्मा, नीतू रावत, नीतू कंडारी, सविता भट्ट, केके रैना, अनिता बिष्ट, दीपा रावत सहित क्षेत्र की अनेक मातृशक्ति एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।


